1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बजट 2022
  4. बजट से पहले कमजोर हुआ रुपया, डॉलर के मुकाबले 68.70 पर खुला

बजट से पहले कमजोर हुआ रुपया, डॉलर के मुकाबले 68.70 पर खुला

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jul 05, 2019 10:29 am IST,  Updated : Jul 05, 2019 10:33 am IST

गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 68.50 पर बंद हुआ था।

rupee- India TV Hindi
rupee Image Source : RUPEE

मुंबई। आम बजट पेश होने से पहले शुक्रवार को भारतीय रुपए ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर शुरुआत की। शुक्रवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 20 पैसे कमजोर होकर 68.70 पर खुला।

फॉरेक्‍स ट्रेडर्स ने कहा कि शुक्रवार को संसद में पेश होने वाले आम बजट से पहले कारोबारियों ने सतर्कता का रुख अपनाया हुआ है और यही वजह है कि अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मामूली कमजोरी के साथ खुला है।

शुक्रवार को रुपया 86.55 के स्‍तर पर खुला और खुलते ही 20 पैसे कमजोरी के साथ 68.70 पर पहुंच गया। गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 68.50 पर बंद हुआ था। विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने, कच्‍चे तेल की कीमतों में नरमी आने और घरेलू शेयर बाजारों के तेजी के साथ खुलने से घरेलू मुद्रा को सपोर्ट मिला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Budget से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा