1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 22 अक्टूबर को बैंक कर्मियों की हड़ताल, SBI ने कहा- हमें फर्क नहीं पड़ेगा

22 अक्टूबर को बैंक कर्मियों की हड़ताल, SBI ने कहा- हमें फर्क नहीं पड़ेगा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 15, 2019 07:46 pm IST,  Updated : Oct 15, 2019 07:46 pm IST

सरकारी बैंक कर्मचारियों के 2 संगठनों ने अगले हफ्ते मंगलवार (22 अक्तूबर) को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है, जिससे देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

SBI - India TV Hindi
SBI (File Photo)

मुंबई: सरकारी बैंक कर्मचारियों के 2 संगठनों ने अगले हफ्ते मंगलवार (22 अक्तूबर) को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है, जिससे देशभर में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, देश में बैंक नेटवर्क के लिहाज से सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कहा है कि बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से उनकी शाखाओं में कामकाज पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। 

स्टेट बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, ऑल इंडिया बैंक कर्मचारी एसोसिएशन (AIBEA) और बैंक कर्मचारी फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) ने 22 अक्तूबर को हड़ताल का आह्वान किया है। SBI का कहना है कि इन दोनों संगठनों में उसके कर्मयारियों की सदस्यता बहुत कम है, ऐसे में हड़ताल की वजह से उसकी शाखाओं में कामकाज पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा