1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Coronavirus Impact: एयर इंडिया ने अपनी सभी घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 14 अप्रैल तक की रद्द

Coronavirus Impact: एयर इंडिया ने अपनी सभी घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 14 अप्रैल तक की रद्द

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 27, 2020 01:14 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 01:14 pm IST

सरकारी विमामन कंपनी एयर इंडिया ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए 14 अप्रैल 2020 तक अपनी सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को कैंसिल कर दिया है।

Air India, flight suspend, coronavirus, covid-19- India TV Hindi
Air India suspends All flight services till 14th April 2020

नई दिल्ली। सरकारी विमामन कंपनी एयर इंडिया ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए 14 अप्रैल 2020 तक अपनी सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट को कैंसिल कर दिया है। इससे पहले एयर इंडिया ने एक बयान में कहा था कि कोरोनो वायरस के मद्देनजर, हम मार्च 2020 से अगले तीन महीने तक की अवधि के लिए केबिन क्रू को छोड़कर सभी कर्मचारियों को मिलने वाले भत्तों में 10 फीसदी की कटौती करने जा रहे हैं। गौरतलब है कि एयर इंडिया को घरेलू उड़ानें निलंबित रहने की अवधि में प्रतिदिन 30-35 करोड़ रुपए के नुकसान की आशंका है।

एविएशन सेक्टर को रोज 150 करोड़ रुपये की चपत

कोरोना वायरस के कारण भारत के एविएशन सेक्टर को रोजाना 150 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो रहा है। प्रतिदिन करीब 4,500 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन होता है, जो कोरोना की वजह से जबरदस्त प्रभावित हुई हैं। केंद्र सरकार ने 24 मार्च से घरेलू उड़ानों पर रोक लगाने की बात कही है, इससे नुकसान और बढ़ेगा ही। अभी तक घरेलू विमानन सेवा में 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की है। लोगों से कहा गया है कि फिलहाल इस संक्रमण से सुरक्षित रहने का यही एकमात्र तरीका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा