1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Bank Holidays 2020: जनवरी में 10 दिन तो साल में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, देखिए पूरी लिस्ट

Bank Holidays 2020: जनवरी में 10 दिन तो साल में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, देखिए पूरी लिस्ट

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Dec 27, 2019 02:10 pm IST,  Updated : Dec 27, 2019 02:10 pm IST

भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने साल 2020 के लिए बैंकों हॉलीडे 2020 कैलेंडर (Bank Holidays 2020 Calendar) जारी कर दिया है। जनवरी 2020 में कुल मिलाकर 10 दिन बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holidays, RBI, bank holidays 2020- India TV Hindi
जनवरी 2020 में कुल 10 दिन बंद रहेंगे बैंक।

नई दिल्ली। नए साल 2020 का स्वागत करने के लिए लोगों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार नया साल बुधवार (1 जनवरी 2020) से शुरू हो रहा है। नए साल पर पहले महीने जनवरी 2020 में बैंक कामकाज को लेकर हम आपको बैंकों की छुट्टी को लेकर पूरी जानकारी दे रहे हैं। नए साल के पहले महीने यानी जनवरी 2020 में कुल मिलाकर 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन 10 छुट्टियों में दूसरा और चौथा शनिवार सहित अलग-अलग राज्‍यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। जानिए जनवरी और पूरे साल में कब-कब बैंक बंद रहेंगे।  

भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने साल 2020 के लिए बैंक हॉलीडे 2020 कैलेंडर (Bank Holidays 2020 Calendar) जारी कर दिया है। इन दिनों बैंकों का कामकाज जहां बंद रहेगा, इसमें सरकारी और निजी बैंक दोनों की छुट्टियां शामिल हैं।

जानिए जनवरी में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक (Banking Holidays in January 2020)

  • 1 जनवरी 2020- नए साल 2020 के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2020 को कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 1 जनवरी 2020 को आइजॉल, चेन्नई, गंगटोक और शिलॉन्ग में बैंकों में अवकाश रहेगा। 
  • 2 जनवरी 2020- जनवरी महीने के दूसरे दिन यानी 2 जनवरी 2020 को आइजॉल और चंडीगढ़ में गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मदिन के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 11 जनवरी 2020- दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक पूरे देश में बंद रहेंगे यानी बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
  • 14 जनवरी 2020- मकर संक्रांति के अवसर पर 14 जनवरी 2020 को अहमदाबाद क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे। 
  • 15 जनवरी 2020- इस दिन उतरायण पून्यकाल मकर संक्रांति त्योहार, पोंगल, माघ बिहू और टुसू पूजा की वजह से बेंगलुरू, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद में बैंक बंद रहेंगे। 
  • 16 जनवरी 2020- 16 जनवरी 2020 को चेन्‍नई क्षेत्र के बैंक तिरुवल्‍लूर दिवस के कारण बंद रहेंगे। 
  • 17 जनवरी 2020- उजहवार थिरुनाल के मौके पर भी चेन्नई में बैंकों में कोई लेन-देन नहीं होगा।
  • 23 जनवरी 2020- नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के कारण 23 जनवरी 2020 को अगरतला और कोलकाता क्षेत्र के बैंकों में अवकाश रहेगा। 
  • 25 जनवरी 2020- 25 जनवरी 2020 को महीने का चौथा शनिवार है, जिसके कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे। चौथे शनिवार को देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
  • 30 जनवरी 2020- वसंत पंचमी/सरस्‍वती पूजा के कारण 30 जनवरी 2020 को अगरतला, भुवनेश्वर, भोपाल और कोलकाता क्षेत्र के बैंकों में अवकाश रहेगा। 

2020 में राष्ट्रीय बैंक की छुट्टियों की पूरी सूची यहां देखें

1 जनवरी 2020 (बुधवार)- नव वर्ष दिवस

15 जनवरी 2020 (बुधवार)- पोंगल (दक्षिण राज्यों में) 

26 जनवरी 2020(रविवार)- गणतंत्र दिवस

30 जनवरी 2020 (गुरुवार)- वसंत पंचमी

21 फरवरी 2020 (शुक्रवार)- महाशिवरात्रि

10 मार्च 2020 (मंगलवार)- होली

25 मार्च 2020 (बुधवार)- गुड़ीपड़वा

2 अप्रैल 2020 (गुरुवार)- राम नवमी

6 अप्रैल 2020 (सोमवार)- महावीर जयंती

10 अप्रैल 2020 (शुक्रवार)- गुड फ्राइडे

14 अप्रैल 2020 (मंगलवार)- अंबेडकर जयंती

1 मई 2020 (शुक्रवार)- मई दिवस

7 मई 2020 (गुरुवार)- बुद्ध पूर्णिमा

25 मई 2020 (सोमवार)- ईद अल-फितर

31 जुलाई (शुक्रवार) या 1 अगस्त 2020 (शनिवार)- ईद-उल-अजहा, बकरीद 

3 अगस्त 2020 (सोमवार)- रक्षाबंधन

11 अगस्त 2020 (मंगलवार)- कृष्ण जन्माष्टमी

15 अगस्त 2020 (शनिवार)- स्वतंत्रता दिवस

30 अगस्त 2020 (रविवार)- मुहर्रम

2 अक्टूबर 2020 (शुक्रवार)- गांधी जयंती

26 अक्टूबर 2020 (सोमवार)- दशहरा

30 अक्टूबर 2020 (शुक्रवार)- ईद मिलाद-उन-नबी

14 नवंबर 2020 (शनिवार)- दिवाली

16 नवंबर 2020 (सोमवार)- भाईदूज

30 नवंबर 2020 (सोमवार)- गुरु नानक जयंती

25 दिसंबर 2020 (शनिवार)- क्रिसमस डे

नोट: अपने-अपने शहर में बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट आप भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर देख सकते हैं। आपको बता दें कि हर राज्य के हिसाब से बैंक में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। यहां क्लिक कर आप छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा