1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयरटेल ने बनाई जियो को टक्‍कर देने की एक नई योजना, 4G नेटवर्क को बढ़ाने के लिए निवेश करेगी 25,000 करोड़ रुपए

एयरटेल ने बनाई जियो को टक्‍कर देने की एक नई योजना, 4G नेटवर्क को बढ़ाने के लिए निवेश करेगी 25,000 करोड़ रुपए

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Nov 02, 2017 08:28 pm IST,  Updated : Nov 02, 2017 08:28 pm IST

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने कहा है कि वह देश में अपने 4G नेटवर्क का विस्‍तार करने के लिए चालू वित्‍त वर्ष के दौरान 25,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।

एयरटेल ने बनाई जियो को टक्‍कर देने की एक नई योजना, 4G नेटवर्क को बढ़ाने के लिए निवेश करेगी 25,000 करोड़ रुपए- India TV Hindi
एयरटेल ने बनाई जियो को टक्‍कर देने की एक नई योजना, 4G नेटवर्क को बढ़ाने के लिए निवेश करेगी 25,000 करोड़ रुपए

नई दिल्‍ली। टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने कहा है कि वह देश में अपने 4G नेटवर्क का विस्‍तार करने के लिए चालू वित्‍त वर्ष के दौरान 25,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। कंपनी ने अपने पहले के बजट की तुलना में 5,000 करोड़ रुपए का इजाफा किया है। एयरटेल का यह नया फैसला रिलायंस जियो की बढ़ती पहुंच के बाद आया है।

भारती एयरटेल के एमडी और सीईओ (भारत और साउथ एशिया) गोपाल विट्टल के मुताबिक अगले 3-4 साल में 3जी नेटवर्क 2जी नेटवर्क की तुलना में ज्‍यादा तेजी से बंद होगा। एयरटेल 4जी टेक्‍नोलॉजी में निवेश कर रहा है। एयरटेल चीफ फाइनेंशियल ऑफि‍सर निलंजन रॉय ने कहा कि 4जी नेटवर्क बढ़ाने के लिए कंपनी ने निवेश 20 हजार करोड़ से बढ़ाकर 25 हजार करोड़ रुपए कर दिया है।

एयरटेल ने यह फैसला ट्राई की उस रिपोर्ट के एक महीने बाद लिया है, जिसमें टेलीकॉम कंपनियों की अपलोड और डाउनलोड स्‍पीड का खुलासा किया गया था। इस महीने की शुरुआत में ट्राई ने 4जी डाउनलोड स्‍पीड पर रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें एयरटेल को 8.550 एमबीपीएस के साथ चौथे स्‍थान पर रखा गया था। रिलायंस जियो 18.443 एमबीपीएस स्‍पीड के साथ सबसे आगे थी।

मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो द्वारा छह महीने से अधिक समय तक फ्री इंटरनेट सर्विस से डाटा उपभोग में बहुत अधिक वृद्धि हुई है। ताजा वित्‍तीय रिपोर्ट के मुताबिक चालू वित्‍त वर्ष की दूसरी तिमाही में जियो का कुल वायरलेस डाटा ट्रैफिक 378 करोड़ जीबी था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा