1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. BSNL ने दिया रमजान का तोहफा, पेश किया आकर्षक काम्बो वाउचर-786

BSNL ने दिया रमजान का तोहफा, पेश किया आकर्षक काम्बो वाउचर-786

 Published : Jun 06, 2016 11:20 am IST,  Updated : Jun 06, 2016 11:20 am IST

देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने रमजान महीने के मौके पर एक खास पैक लॉन्‍च किया है। कंपनी ने इस आकर्षक कॉम्‍बो वाउचर का नाम एसटीवी 786 रखा है।

BSNL ने दिया रमजान का तोहफा, पेश किया आकर्षक काम्बो वाउचर-786- India TV Hindi
BSNL ने दिया रमजान का तोहफा, पेश किया आकर्षक काम्बो वाउचर-786

नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL ) ने रमजान के पवित्र महीने के मौके पर एक खास पैक लॉन्‍च किया है। कंपनी ने इस आकर्षक कॉम्‍बो वाउचर का नाम एसटीवी 786 रखा है। यह स्‍पेशल पैक देश भर में BSNL के सभी प्रीपेड सब्‍सक्राइबर्स इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

क्‍या है इस कॉम्‍बो वाउचर में खास

BSNL के मुताबिक कंपनी हमेशा से अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए त्योहारी ऑफर्स पेश करती रही है। इसी परंपरा अनुसार पाक रमजान पर एक आकर्षक काम्बो वाउचर एस॰टी॰वी -786 पेश किया है । जिसमें 30 दिन की वैधता के साथ 600 रुपए की टॉक वैल्यू दी जा रही है। इसके साथ ही 786 एमबी इंटरनेट डाटा भी मिलेगा। इसके अलावा BSNL यूजर्स को इस कॉम्‍बो पैक के तहत 786 एसएमएस भी  निशुल्क हासिल होंगे।

BSNL कस्‍टमर्स अब पा सकते हैं अपना मनचाहा मोबाइल नंबर, ये है पूरा प्रोसेस

BSNL Numbers

1 (52)IndiaTV Paisa

2 (45)IndiaTV Paisa

3 (43)IndiaTV Paisa

4 (41)IndiaTV Paisa

5 (37)IndiaTV Paisa

6 (24)IndiaTV Paisa

7 (14)IndiaTV Paisa

7 जुलाई तक ही उपलब्‍ध होंगे वाउचर

यह वाउचर त्योहारी अवधि के लिए दिनांक 06-06-2016 से 06-07-2016 तक राष्ट्रीय स्तर पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा । BSNLके कंज़्यूमर मोबिलिटी डायरेक्‍टर आर.के. मित्तल ने कहा कि “निशुल्क नेशनल रोमिंग” व “फ्री टु होम” जैसी विशेष सेवाओं की उपलब्धता से बीएसएनएल मोबाइल ग्राहकों का पूरे भारत में जो रिस्‍पॉन्‍स हासिल हो रहा है वह अभूतपूर्व है । हम अपने उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएँ देने के लिए वचनबद्ध है”।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा