1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Onion Prices: प्याज की कीमतों में कमी के लिए आयात को बढ़ावा देगा केंद्र

Onion Prices: प्याज की कीमतों में कमी के लिए आयात को बढ़ावा देगा केंद्र

 Reported By: IANS
 Published : Nov 06, 2019 10:07 am IST,  Updated : Nov 06, 2019 10:07 am IST

प्याज की आवक कम होने से इसकी कीमत 80 रुपए हो जाने पर उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि सरकार अन्य देशों से प्याज के आयात को बढ़ावा देगी, ताकि इसकी कीमतों में कमी आए।

Onion - India TV Hindi
Onion  Image Source : PTI

नई दिल्ली। प्याज की आवक कम होने से इसकी कीमत 80 रुपए हो जाने पर उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि सरकार अन्य देशों से प्याज के आयात को बढ़ावा देगी, ताकि इसकी कीमतों में कमी आए। यह फैसला मंगलवार को हुई अंतर-मंत्रालय समिति की बैठक में लिया गया। समिति ने प्याज की उपलब्धता और कीमतों की फिर से समीक्षा की।

उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा कि फैसला लिया गया है कि केंद्र सरकार ने प्याज के आयात को बढ़ावा दिया जाए। अफगानिस्तान, मिस्र, तुर्की और ईरान स्थित भारतीय मिशनों को भारत को प्याज की आपूर्ति के लिए कहा गया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही 80 से 100 कंटेनरों में प्याज भारत पहुंचेगी। प्याज के आयात का निर्णय लिया जाना इसकी घरेलू उपलब्धता पर्याप्त न होने का संकेत है। सरकार महाराष्ट्र एवं अन्य दक्षिणी राज्यों से उत्तर भारत में प्याज की आपूर्ति का प्रयास कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा