1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत और जापान को झटका दे श्रीलंका ने चीन से मिलाया हाथ, चाइनीज कंपनी को दिया कोलंबो बंदरगाह का ठेका

भारत और जापान को झटका दे श्रीलंका ने चीन से मिलाया हाथ, चाइनीज कंपनी को दिया कोलंबो बंदरगाह का ठेका

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 25, 2021 09:02 am IST,  Updated : Nov 25, 2021 10:25 am IST

श्रीलंका सरकार की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि इस अनुबंध का मूल्य कितना है।

भारत और जापान का झटका...- India TV Hindi
भारत और जापान का झटका दे श्रीलंका ने चीन से मिलाया हाथ, चाइनीज कंपनी को दिया कोलंबो बंदरगाह का ठेका Image Source : AP

Highlights

  • कोलंबो बंदरगाह के निर्माण का ठेका चीन की एक सरकारी कंपनी को मिला
  • ठेका चीन की चाइना हार्बर इंजीनियरिंग कंपनी को मिला है
  • श्रीलंका ने यह नहीं बताया गया है कि इस अनुबंध का मूल्य कितना है

कोलंबो। श्रीलंका में कोलंबो बंदरगाह के पूर्वी कंटेनर टर्मिनल के निर्माण का ठेका चीन की एक सरकारी कंपनी को दिया गया है। श्रीलंका की सरकार ने बुधवार को इस टर्मिनल के निर्माण का ठेका चीन की चाइना हार्बर इंजीनियरिंग कंपनी को देने की घोषणा की। मंत्रिमंडल के एक फैसले में चीनी कंपनी को कई चरणों में इस टर्मिनल के निर्माण का ठेका दिया गया। 

हालांकि श्रीलंका सरकार की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि इस अनुबंध का मूल्य कितना है। उसने चीन की सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी को कई बोलीकर्ताओं के बीच विजयी घोषित किया। कोलंबो बंदरगाह के इस टर्मिनल के विकास का मुद्दा राजनीतिक विवाद का भी विषय रहा है। श्रीलंका इस कंटेनर डिपो के निर्माण को लेकर भारत एवं जापान के साथ हुई त्रिपक्षीय करार को कुछ महीने पहले ही निरस्त कर दिया था। 

श्रीलंका ने रासायनिक उर्वरकों से प्रतिबंध हटाया

श्रीलंका सरकार ने रासायनिक उर्वरकों पर से आंशिक रूप से प्रतिबंध हटाने और निजी क्षेत्र को इसके आयात की अनुमति देने का फैसला किया है ताकि देश के किसान खुले बाजार से इसकी खरीद कर सकें। कृषि मंत्री महिंदानंद अलुतगमागे ने बुधवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने मई में इस द्वीपीय देश के कृषि क्षेत्र को 100 प्रतिशत जैविक बनाने के लिए रासायनिक उर्वरकों के आयात पर रोक लगाने का आदेश दिया था। हालांकि, प्रतिबंध हटाने का फैसला किसानों के लगातार दबाव के कारण आया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा