बीओआई ने कहा कि इससे बंदरगाह की क्षमता 32 लाख बीस-फुट समतुल्य इकाइयों (टीईयू) तक बढ़ जाएगी, जिससे दक्षिण एशिया में एक प्रमुख ‘ट्रांसशिपमेंट’ केंद्र के रूप में कोलंबो की भूमिका और मजबूत होगी।
अदाणी पोर्ट्स की कोलंबो पोर्ट प्रोजेक्ट में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अमेरिकी एजेंसी ने हाल ही में कहा था कि वह अदाणी समूह के अधिकारियों के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों के प्रभावों का सक्रिय रूप से आकलन कर रही है। इसने अदाणी समूह को अभी तक कोई वित्तीय मदद मुहैया नहीं कराई है।
श्रीलंका सरकार की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि इस अनुबंध का मूल्य कितना है।
लेटेस्ट न्यूज़