1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. कोल इंडिया की बिजली संयंत्रों को आपूर्ति 15% बढ़ी, पिछली तिमाही में 12.28 करोड़ टन हुई आपूर्ति

कोल इंडिया की बिजली संयंत्रों को आपूर्ति 15% बढ़ी, पिछली तिमाही में 12.28 करोड़ टन हुई आपूर्ति

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Jul 02, 2018 03:19 pm IST,  Updated : Jul 02, 2018 03:19 pm IST

बारिश के मौसम में बिजली संकट से परेशान आम लोगों के लिए राहत देने वाली खबर है। सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया लिमिडेट (सीआईएल) ने 2018-19 की अप्रैल-जून तिमाही में पावर सेक्‍टर को 12.28 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की है।

बिजली- India TV Hindi
बिजली

नई दिल्ली। बारिश के मौसम में बिजली संकट से परेशान आम लोगों के लिए राहत देने वाली खबर है। सरकारी कोयला कंपनी कोल इंडिया लिमिडेट (सीआईएल) ने 2018-19 की अप्रैल-जून तिमाही में पावर सेक्‍टर को 12.28 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की है। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने आज इसकी जानकारी दी।

कोयला आपूर्ति में यह वृद्धि ऐसे समय हुई है जब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कुछ क्षेत्र बिजली की कमी का सामना कर रहे हैं। इन क्षत्रों के बिजली संयंत्रों में कोयले का स्टॉक तेजी से घट रहा है। कोल इंडिया ने बयान में कहा, "बिजली संयंत्रों की मांग में तेजी के कारण सीआईएल ने 15.4 प्रतिशत वृद्धि के साथ अपनी आपूर्ति में सुधार किया है। कोयला लदान (रैक लोडिंग) में 15 प्रतिशत की वृद्धि का भी इसमें अहम योगदान रहा।

कोल इंडिया ने कहा कि इस अवधि के दौरान संयंत्रों को 12.28 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की गयी , जो कि अप्रैल - जून 2017-18 से 15 प्रतिशत अधिक है। कोल इंडिया ने तिमाही के दौरान 13.68 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उत्पादन 11.88 करोड़ टन था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा