1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. DDA Housing scheme: दिल्ली में खुल गया डीडीए फ्लैट्स के आवंटन का ड्रॉ, यहां देखें पूरी लिस्ट

DDA Housing scheme: दिल्ली में खुल गया डीडीए फ्लैट्स के आवंटन का ड्रॉ, यहां देखें पूरी लिस्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 10, 2021 10:00 am IST,  Updated : Mar 10, 2021 01:26 pm IST

डीडीए के अनुसार ये फ्लैट द्वारका, जसोला, मंगलापुरी, वसंत कुंज और रोहिणी जैसे स्थानों पर विभिन्न श्रेणियों के लिए बनाए गए हैं।

DDA Housing scheme: दिल्ली में आज...- India TV Hindi
DDA Housing scheme: दिल्ली में आज खुलेगा डीडीए फ्लैट्स के आवंटन का ड्रॉ, यहां देखें LIVE

नयी दिल्ली। दिल्ली में आज 1,354 लोगों की किस्मत का ताला खुल गया है। बुधवार को दिल्ली में डीडीए हाउसिंग स्कीम 2021 के तहत फ्लैटों के आवंटन का ड्रा निकाला गया। डीडीए के अनुसार ये फ्लैट द्वारका, जसोला, मंगलापुरी, वसंत कुंज और रोहिणी जैसे स्थानों पर विभिन्न श्रेणियों के लिए बनाए गए हैं। डीडीए ने डीडीए हाउसिंग स्कीम 2021 के तहत फ्लैटों के आवंटन के लिए आयोजित ड्रॉ के विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी । ड्रॉ रैंडम नंबर-जनरेशन सिस्टम पर आधारित है और न्यायाधीशों और डीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में यह आयोजित किया गया है।"

पढ़ें-  भारत के सभी बैंकों के लिए आ गई ये सिंगल एप, ICICI बैंक ने किया कमाल

पढ़ें- ATM मशीन को बिना छुए निकाल सकते हैं पैसा, इस सरकारी बैंक ने शुरू की सुविधा

इस स्कीम को पूरी तरह से ऑनलाइन रखा गया है। आम जनता के लिए कंप्यूटर या मोबाइल फोन पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से ड्रॉ का सीधा प्रसारण किया गया। दो जनवरी को लॉन्च की गई योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी तक 33,000 से अधिक आवेदन जमा किए गए थे। इस योजना के तहत 1,354 फ्लैट आवंटित किए जाने हैं।

इस स्कीम के तहत जसोला, वसंत कुंज, रोहिणी और द्वारका में कुल 254 एचआईजी फ्लैट स्थित हैं। इसके अलावा, द्वारका, रोहिणी, वसंत कुंज, जहांगीरपुरी और मादीपुर में स्थित 757 दो और तीन बेडरूम वाले एमआईजी फ्लैट हैं। डीडीए के अधिकारियों ने बताया कि लगभग एक दशक के बाद द्वारका में इतनी बड़ी तादाद में एमआईजी फ्लैट बिक्री के लिए रखे गए हैं।

डीडीए फ्लैट्स के आवंटन की पूरी लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें

डीडीए फ्लैट्स के आवंटन की पूरी वेटिंग लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें

डीडीए के अनुसार इन फ्लैटों में निर्माण की गुणवत्ता, आवास परिसर में सुविधाएं, प्रति फ्लैट दो पार्किंग स्लॉट (एचआईजी कॉम्प्लेक्स में) जैसे कई आकर्षण है। द्वारका सेक्टर 19बी, पाकेट-3 में 352(2बीएचके/एमआइजी) फ्लैट हैं। इनकी कीमत 1 करोड़ 14 लाख रुपये से 1 करोड़ 24 लाख रुपये तक है। द्वारका सेक्टर 16 बी बी, पॉकेट-2 में 348 फ्लैट है। इनकी कीमत 1 करोड़ 16 लाख से 1 करोड़ 27 लाख रुपये है। वसंत कुंज ब्लाक-बी में 4 (2बीएचके/एमआइजी) फ्लैट हैं। इनकी कीमत 66 लाख से 85 लाख रुपये के करीब है। 

जसोला में 2 करोड़ 14 लाख रुपये का फ्लैट जसोला में 215(3बीएचके/एचआइजी) फ्लैट योजना में आएंगे। इनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 97 लाख से 2 करोड़ 14 लाख है। वसंत कुंज में 13 (3बीएचके/एचआईजी) फ्लैट है। इनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 43 लाख से 1 करोड़ 172 लाख रुपये है। वसंत कुंज में ही 2 (2 बीएचके/एचआइजी) फ्लैट हैं। इनकी कीमत 97.23 लाख से 1 करोड़ 40 लाख रुपये के करीब है। इसके अलावा मंगलापुरी और नरेला में जनता फ्लैट्स भी हैं, जिनकी कीमत 8 लाख से 30 लाख के बीच है।

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

पढें-  नया डेबिट कार्ड मिलते ही करें ये काम! नहीं तो हो जाएगा नुकसान

पढें-  दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की प्राइज लिस्ट, ​जानिए कितने में मिलेगी कार और बाइक

पढ़ें-   यहां FASTAG है बेकार! इस एप के बिना नहीं मिलेगी Yamuna Expressway पर एंट्री

पढ़ें- भारतीय कंपनी Detel ने पेश किया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, जबर्दस्त हैं खूबियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

DDA