1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Emami ग्रुप 5500 करोड़ रुपए में बेचेगा अपना सीमेंट कारोबार, Nuvoco Vistas के साथ किया करार

Emami ग्रुप 5500 करोड़ रुपए में बेचेगा अपना सीमेंट कारोबार, Nuvoco Vistas के साथ किया करार

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 06, 2020 04:43 pm IST,  Updated : Feb 06, 2020 04:43 pm IST

इमामी सीमेंट एक एकीकृत कारखाना और तीन ग्राइंडिंग यूनिट का परिचालन करती है।

Emami Group to sell cement biz to Nuvoco Vistas at Rs 5500cr- India TV Hindi
Emami Group to sell cement biz to Nuvoco Vistas at Rs 5500cr

नई दिल्‍ली। इमामी समूह ने अपने सीमेंट कारोबार में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी निरमा समूह की नुवोको विस्टाज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड को बेचने के लिए एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं। यह सौदा 5,500 करोड़ रुपए में पूरा होगा। इमामी समूह ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कंपनी के प्रवर्तक समूह पर कर्ज के बोझ को कम करना चाहते हैं और उसी को ध्यान में रखकर यह कदम उठाया गया है।

इमामी समूह के 80 लाख टन सालाना क्षमता के सीमेंट कारोबार को खरीदने के लिए आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी अल्ट्राटेक, नुवोको विस्टाज़ (पूर्व में निरमा सीमेंट), लफार्ज होलासिम कंपनी और स्टार सीमेंट दौड़ में शामिल थी।

इमामी सीमेंट एक एकीकृत कारखाना और तीन ग्राइंडिंग यूनिट का परिचालन करती है। इसकी कुल क्षमता 83 लाख टन सालाना है। कंपनी का पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बिहार में सीमेंट कारोबार है। इमामी समूह के निदेशक मनीष गोयनका ने कहा कि यह सौदा हमारे समूह के कर्ज मुक्त होने के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस सौदे के साथ हम उस लक्ष्य को काफी हद तक पूरा कर पाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा