1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सितंबर में देश का निर्यात 25.67 प्रतिशत बढ़ा, 28.61 अरब डॉलर का हुआ कुल एक्‍सपोर्ट

सितंबर में देश का निर्यात 25.67 प्रतिशत बढ़ा, 28.61 अरब डॉलर का हुआ कुल एक्‍सपोर्ट

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Oct 13, 2017 08:35 pm IST,  Updated : Oct 13, 2017 08:35 pm IST

देश का निर्यात सितंबर में 25.67 प्रतिशत बढ़कर 28.61 अरब डॉलर रहा। रसायन, पेट्रोलियम और इंजीनियरिंग उत्पादों के कारण निर्यात में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है।

सितंबर में देश का निर्यात 25.67 प्रतिशत बढ़ा, 28.61 अरब डॉलर का हुआ कुल एक्‍सपोर्ट- India TV Hindi
सितंबर में देश का निर्यात 25.67 प्रतिशत बढ़ा, 28.61 अरब डॉलर का हुआ कुल एक्‍सपोर्ट

नई दिल्‍ली। देश का निर्यात सितंबर में 25.67 प्रतिशत बढ़कर 28.61 अरब डॉलर रहा। रसायन, पेट्रोलियम और इंजीनियरिंग उत्पादों के कारण निर्यात में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है। यहां आज जारी आधिकारिक आंकड़े के अनुसार आयात भी आलोच्य महीने में 18.09 प्रतिशत बढ़कर 37.6 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले इसी महीने में यह 31.83 अरब डॉलर था।

इस साल सितंबर महीने में व्यापार घाटा 8.98 अरब डॉलर रहा, जो पिछले वर्ष के इसी महीने के 9 अरब डॉलर के लगभग बराबर है। स्वर्ण आयात आलोच्य महीने में 5 प्रतिशत घटकर 1.71 अरब डॉलर रहा। आंकड़े के अनुसार तेल एवं गैर-तेल आयात पिछले महीने क्रमश: 18.47 प्रतिशत बढ़कर 8.18 अरब डॉलर और 17.98 प्रतिशत बढ़कर 29.4 अरब डॉलर रहा।

चालू वित्‍त वर्ष में अप्रैल-सितंबर के दौरान कुल निर्यात 11.52 प्रतिशत बढ़कर 147.18 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात 25.08 प्रतिशत बढ़कर 219.31 अरब डॉलर रहा। इससे व्यापार घाटा 72.12 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय के बयान के अनुसार, पिछले 13 महीने से निर्यात में सकारात्मक वृद्धि हुई है।

सितंबर 2017 में निर्यात डॉलर के संदर्भ में 25.67 प्रतिशत बढ़ा। आलोच्य महीने में पेट्रोलियम, इंजीनियरिंग और रसायन का निर्यात क्रमश: 37 प्रतिशत, 44.24 प्रतिशत और 46 प्रतिशत बढ़ा। हालांकि हस्तशिल्प, लौह अयस्क और फल एवं सब्जी का निर्यात घटा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा