1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फेसबुक ने डाटा दुरुपयोग को लेकर 200 ऐप्‍स हटाए, अभी हजारों ऐप्‍स की जांच है जारी

फेसबुक ने डाटा दुरुपयोग को लेकर 200 ऐप्‍स हटाए, अभी हजारों ऐप्‍स की जांच है जारी

 Edited By: Manish Mishra
 Published : May 15, 2018 01:13 pm IST,  Updated : May 15, 2018 01:13 pm IST

उपयोगकर्ताओं के निजी डाटा के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक जांच कर रही है। जांच के तहत उसने अपने इस प्‍लेटफॉर्म से ‘करीब 200’ ऐप्‍स हटा दिए हैं।

Facebook has suspended around 200 apps so far in data misuse investigation- India TV Hindi
Facebook has suspended around 200 apps so far in data misuse investigation

वाशिंगटन। उपयोगकर्ताओं के निजी डाटा के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक जांच कर रही है। जांच के तहत उसने अपने इस प्‍लेटफॉर्म से ‘करीब 200’ ऐप्‍स हटा दिए हैं। ब्रिटेन की कंपनी क्रैंब्रिज एनालिटिका पर 8.7 करोड़ फेसबुक उपयोगकर्ताओं के आंकड़े अनुचित तरीके से हासिल करने और उनका इस्तेमाल ट्रंप के चुनाव अभियान (2016) में करने का आरोप है। फेसबुक ने इस संबंध में जांच शुरू की है।

फेसबुक के उपाध्यक्ष इमे आर्किबोंग ने बयान में कहा है कि जांच प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उन्होंने कहा कि हमारे पास विशेषज्ञों की बड़ी टीम है जो इन ऐप्‍स की जांच कर रही है। आज की तारीख तक हजारों ऐप्‍स की जांच की गई है और करीब 200 ऐप्‍स हटाए गए हैं। इन ऐप ने वास्तव में डेटा का दुरुपयोग किया है या नहीं, इसी की जांच की जा रही है।

आर्किबोंग ने कहा कि इन ऐप्‍स या दूसरे ऐप्‍स द्वारा डाटा दुरुपयोग के सबूत मिलते हैं तो हम उन्हें प्रतिबंधित करेंगे और वेबसाइट के माध्यम से लोगों को सूचित करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों के फेसबुक डाटा का गलत इस्तेमाल करने वाले एप का पता लगाने के लिए बहुत काम करने की जरुरत है और इसमें समय लगेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा