1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फिच ने भारत के GDP अनुमान में कटौती की, 2017-18 में 6.7% ग्रोथ का अनुमान लगाया

फिच ने भारत के GDP अनुमान में कटौती की, 2017-18 में 6.7% ग्रोथ का अनुमान लगाया

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Dec 04, 2017 08:36 pm IST,  Updated : Dec 05, 2017 08:59 am IST

एजेसी ने अगले वित्तवर्ष 2018-19 के लिए भी ग्रोथ के अनुमान में 10 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है, और GDP ग्रोथ 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान जारी किया है

फिच रेटिंग्स ने भारत...- India TV Hindi
फिच रेटिंग्स ने भारत के ग्रोथ अनुमान में कटौती की

नई दिल्ली। रेटिंग एजेंसी फिच ने सोमवार को भारत की GDP के अनुमान में कटौती की है। एजेंसी ने वित्तवर्ष 2017-18 के लिए भारत की ग्रोथ के अनुमान को 6.9 प्रतिशत से घटाकर 6.7 प्रतिशत किया है। एजेंसी के मुताबिक हाल की कुछ तिमाहियों में आर्थिक ग्रोथ ने निराश किया है जिस वजह से वित्तवर्ष 2017-18 के लिए GDP ग्रोथ के अनुमान में 20 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई है।

इतना ही नहीं, एजेसी ने अगले वित्तवर्ष 2018-19 के लिए भी ग्रोथ के अनुमान में 10 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है, और GDP ग्रोथ 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान जारी किया है, फिच ने पहले 2018-19 के दौरान भारत की GDP ग्रोथ 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था।

सितंबर में खत्म हुई तिमाही के दौरान भारत की GDP की ग्रोथ 6.3 फीसदी दर्ज की गई है और जून में खत्म तिमाही के दौरान ग्रोथ 5.7 फीसदी दर्ज की गई थी। भारत की ग्रोथ को लेकर अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। फिच से पहले मूडीज और गोल्डमैन सॉक्स ने भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती आने की संभावना जताई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा