1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. फूडपांडा बनेगा देश का सबसे बड़ा फूड डिलीवरी नेटवर्क, 2020 तक बनाएगी 5 लाख डिलीवरी पार्टनर का नेटवर्क

फूडपांडा बनेगा देश का सबसे बड़ा फूड डिलीवरी नेटवर्क, 2020 तक बनाएगी 5 लाख डिलीवरी पार्टनर का नेटवर्क

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 10, 2018 07:02 pm IST,  Updated : Oct 10, 2018 07:05 pm IST

खाने-पीने की ऑनलाइन ऑर्डर और डिलीवरी करने वाली कंपनी फूडपांडा ने पांच सप्ताह में 60,000 आपूर्ति भागीदारों (डिलीवरी पार्टनर) को जोड़ा है।

Foodpanda- India TV Hindi
Foodpanda eyes delivery network of 5 lakh partners by 2020

नई दिल्ली: खाने-पीने की ऑनलाइन ऑर्डर और डिलीवरी करने वाली कंपनी फूडपांडा ने पांच सप्ताह में 60,000 आपूर्ति भागीदारों (डिलीवरी पार्टनर) को जोड़ा है। कंपनी ने नेटवर्क के विस्तार के लिए 2020 तक भागीदारों की संख्या को बढ़ा कर पांच लाख करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ओला की स्वामित्व वाली फूडपांडा की टक्कर स्विगी और जोमेटो जैसी कंपनियों से है। उसने दो महीने में 60,000 और भागीदारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा था। कंपनी ने कहा कि उसके प्लेटफॉर्म पर बढ़ती मांग और भौगोलिक विस्तार को देखते हुए इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। फूडपांडा को देश का सबसे बड़ा खाद्य डिलीवरी नेटवर्क बनाने के लिए नेटवर्क को 2022 तक बढ़ाकर 5,00,000 करने का लक्ष्य रखा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा