1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26.23 करोड़ डॉलर घटा, आया 402.246 अरब डॉलर के स्‍तर पर

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26.23 करोड़ डॉलर घटा, आया 402.246 अरब डॉलर के स्‍तर पर

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Sep 30, 2017 12:35 pm IST,  Updated : Sep 30, 2017 01:49 pm IST

आरबीआई के मुताबिक देश का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के बाद 22 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 26.23 करोड़ डॉलर घटकर 402.246 अरब डॉलर रह गया

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26.23 करोड़ डॉलर घटा, आया 402.246 अरब डॉलर के स्‍तर पर- India TV Hindi
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26.23 करोड़ डॉलर घटा, आया 402.246 अरब डॉलर के स्‍तर पर

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक देश का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के बाद 22 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 26.23 करोड़ डॉलर घटकर 402.246 अरब डॉलर रह गया, जिसका मुख्य कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों में गिरावट आना है। इससे पिछले सप्ताहांत में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.782 अरब डॉलर बढ़कर 402.509 अरब डॉलर की सर्वकालिक रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया था।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़े दर्शाते हैं कि समीक्षाधीन सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा, यानी विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 25.93 करोड़ डॉलर घटकर 377.751 अरब डॉलर रह गईं। अमेरिकी डॉलर में अभिव्यक्त किए जाने वाले एफसीए में मुद्राभंडार में रखे गए यूरो, पौंड और जापानी येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं की तेजी या अवमूल्यन के प्रभावों को शामिल किया जाता है।

स्वर्ण आरक्षित भंडार 20.691 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित बना रहा। रिजर्व बैंक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार 12 लाख डॉलर घटकर 1.512 अरब डॉलर रह गया। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि आईएमएफ में देश का आरक्षित मुद्राभंडार भी 18 लाख डॉलर घटकर 2.291 अरब डॉलर रह गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा