1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मोदी सरकार बनने के बाद पहली बार विदेशी मुद्रा भंडार में आया उछाल, 1.8 अरब डॉलर बढ़कर हुआ 421.8 अरब डॉलर

मोदी सरकार बनने के बाद पहली बार विदेशी मुद्रा भंडार में आया उछाल, 1.8 अरब डॉलर बढ़कर हुआ 421.8 अरब डॉलर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 07, 2019 08:13 pm IST,  Updated : Jun 07, 2019 08:13 pm IST

डॉलर में व्यक्त किए जाने वाले विदेशी मुद्रा संपत्ति पर भंडार में मौजूद गैर-अमेरिकी मुद्रा जैसे यूरो, पौंड और येन में होने वाले उतार-चढ़ाव का प्रभाव पड़ता है।

Forex reserves swell by $1.8 bn to $421.8 bn- India TV Hindi
Forex reserves swell by $1.8 bn to $421.8 bn Image Source : FOREX RESERVES SWELL

नई दिल्‍ली। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को आंकड़े जारी कर बताया कि 31 मई को समाप्‍त हुए सप्‍ताह के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.875 अरब डॉलर बढ़कर 421.867 अरब डॉलर पर पहुंच गया। उल्‍लेखनीय है कि देश में पीएम मोदी की दूसरी बार सरकार बनने के बाद विदेशी मुद्रा भंडार में यह पहली वृद्धि है।

इससे पहले के सप्‍ताह में भी विदेशी मुद्रा भंडार 1.99 अरब डॉलर बढ़कर 419.99 अरब डॉलर के स्‍तर पर पहुंचा था। समीक्षाधीन अवधि में विदेशी मुद्रा संपत्ति, जो कुल भंडार में एक प्रमुख घटक है, 1.946 अरब डॉलर बढ़कर 394.134 अरब डॉलर के स्‍तर पर पहुंच गई।

डॉलर में व्‍यक्‍त किए जाने वाले विदेशी मुद्रा संपत्ति पर भंडार में मौजूद गैर-अमेरिकी मुद्रा जैसे यूरो, पौंड और येन में होने वाले उतार-चढ़ाव का प्रभाव पड़ता है। 13 अप्रैल 2018 को देश के विदेशी मुद्रा भंडार ने 426.028 अरब डॉलर का सर्वकालिक स्‍तर छुआ था।

पिछले कुछ हफ्तों से स्थिर रहने के बाद देश के स्‍वर्ण भंडार में गिरावट दर्ज की गई है। आरबीआई के मुताबिक समीक्षाधीन सप्‍ताह में स्‍वर्ण भंडार 6.29 करोड़ डॉलर घटकर 22.958 अरब डॉलर रह गया।

इसी प्रकार अंतरराष्‍ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ देश का विशेष निकासी अधिकार भी 23 लाख डॉलर कम होकर 1.443 अरब डॉलर रह गया। आईएमएफ के पास देश का रिजर्व भंडार भी 53 लाख डॉलर घटकर 3.331 अरब डॉलर रह गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा