1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एयरटेल ग्राहकों को ऑफर, फ्री में मिल रही है Amazon Prime मेंबरशिप

एयरटेल ग्राहकों को ऑफर, फ्री में मिल रही है Amazon Prime मेंबरशिप

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Jan 12, 2018 03:39 pm IST,  Updated : Jan 12, 2018 08:52 pm IST

एयरटेल ने अपने ग्राहकों को अपने एक प्लान के साथ Amazon की मेंबरशिप फ्री में देने की घोषणा की है।

amazon prime - India TV Hindi
amazon prime

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल और अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी Amazon की भारतीय इकाई Amazon India ने हाथ मिलाया है। एयरटेल ने अपने ग्राहकों को अपने एक प्लान के साथ Amazon की मेंबरशिप फ्री में देने की घोषणा की है। शुक्रवार को एयरटेल की तरफ से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में इसके बारे में जानकारी दी गई।

एयरटेल ने कहा है कि उसके मौजूदा और नए ग्राहक पोस्टपेड ग्राहक अगर 499 रुपए के इनफिनिटी प्लान को रीचार्ज करते हैं तो उनको 999 रुपए में आने वाली Amazon Prime मेंबरशिप फ्री में दी जाएगी। इसके अलावा ग्राहक Amazon Prime Video का असीमित फायदा भी उठा सकते हैं।

ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon कई बार अपने Amazon Prime सदस्यों के लिए सेल का आयोजन करती है जिसमें सदस्यों को कई तरह के ऑफर दिए जाते हैं। इसके अलावा Amazon अपने Prime सदस्यों के लिए कई और तरह के फायदे भी मुहैया कराती है। वहीं एयरटेल के 499 रुपए में आने वाले इनफिनिटी प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिल काल के साथ फ्री डाटा दिया जाता है, इसके अलावा 200 जीबी तक का डाटा रोलओवर भी किया जा सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा