1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ग्वालियर और झांसी मार्ग पर धीमी रफ्तार से चलेगी भारत की सबसे तेज ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस

ग्वालियर और झांसी मार्ग पर धीमी रफ्तार से चलेगी भारत की सबसे तेज ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस

 Published : Feb 14, 2018 07:21 pm IST,  Updated : Feb 14, 2018 07:21 pm IST

देश की सबसे तेज रेलगाड़ी गतिमान एक्सप्रेस को ग्वालियर और झांसी तक विस्तार करने के बाद इसकी रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी।

Gatiman Express - India TV Hindi
Gatiman Express Image Source : PTI

नयी दिल्ली। देश की सबसे तेज रेलगाड़ी गतिमान एक्सप्रेस को ग्वालियर और झांसी तक विस्तार करने के बाद इसकी रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। गतिमान एक्सप्रेस 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने गतिमान एक्सप्रेस का मार्ग बढ़ाने का फैसला किया है। दिल्ली से आगरा तक यह 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। नए मार्ग यानी उसके बाद ग्वालियर से झांसी तक यह 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।

अधिकारियों ने कहा कि आगरा-ग्वालियर-झांसी मार्ग सिर्फ 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के लिए उपयुक्त है। मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि इस ट्रेन का विस्तारित मार्ग कभी भी शुरू हो सकता है। इसमें विलंब इसलिए हो रहा है क्योंकि बोर्ड अभी इसका किराया ढांचा तय नहीं कर पाया है। अभी दिल्ली से आगरा तक का एक्जिक्यूटिव श्रेएाी का किराया 1,505 रुपये और एसी चेयरकार का किराया 755 रुपये है।

बोर्ड के सामने अब दो विकल्प हैं। या तो रफ्तार कम होने की वजह से वह आगरा-ग्वालियर-झांसी का किराया घटाए या यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए। गतिमान एक्सप्रेस में आधुनिक सुविधाएं मसलनल बायो शौचालय, फायर अलार्म, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली, स्लाइड करने वाले स्वाचालित दरवाजे और मुफ्त वाईफाई इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि इस ट्रेन का मार्ग इसलिए बढ़ाया जा रहा है क्योंकि यह सुबह ही आगरा पहुंच जाती है और उसके बाद पूरे दिन खड़ी रहती है। अब यह झांसी तक जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा