1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. GDP ग्रोथ गिरकर आएगी तीन साल के निम्‍न स्‍तर पर, 2016-17 में 7.1 फीसदी रहने का अनुमान

GDP ग्रोथ गिरकर आएगी तीन साल के निम्‍न स्‍तर पर, 2016-17 में 7.1 फीसदी रहने का अनुमान

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jan 06, 2017 06:45 pm IST,  Updated : Jan 06, 2017 06:57 pm IST

भारत की GDP ग्रोथ वित्‍त वर्ष 2016-17 में पिछले तीन साल के सबसे निम्‍न स्‍तर पर आ सकती है। अर्थव्यवस्था की रफ्तार वित्त वर्ष 2016-17 में 7.1 फीसदी रहेगी।

GDP ग्रोथ गिरकर आएगी तीन साल के निम्‍न स्‍तर पर, 2016-17 में विकास दर 7.1 फीसदी रहने का अनुमान- India TV Hindi
GDP ग्रोथ गिरकर आएगी तीन साल के निम्‍न स्‍तर पर, 2016-17 में विकास दर 7.1 फीसदी रहने का अनुमान

नई दिल्ली। सरकार ने वित्त वर्ष 2016-17 में GDP ग्रोथ (सकल घरेलू उत्पाद) के अग्रिम अनुमान के आंकड़े शुक्रवार को जारी किए। वित्त वर्ष 2016-17 में जीडीपी वृद्धि दर 7.1 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि वित्‍त वर्ष 2015-16 में यह 7.6 फीसदी थी।

7.1 फीसदी विकास दर का अनुमान पिछले 3 साल का निचला स्तर है। जीडीपी ग्रोथ का अनुमान कारोबारी साल के पहले 7 महीने के औद्योगिक उत्पादन के आधार पर लगाया गया है, इसमें नोटबंदी के असर को शामिल नहीं किया गया है।

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी 2016-17 के लिए राष्ट्रीय आय अनुमान में बताया गया कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की दर वित्त वर्ष 2016-17 में 7.1 फीसदी रहेगी, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 में यह 7.8 फीसदी थी।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि वास्तविक जीवीए (सकल मूल्य वर्धित, जिसमें सब्सिडी और कर शामिल नहीं है) की दर 2016-17 में 7 फीसदी रहेगी, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 में यह 7.2 फीसदी थी।

अग्रिम अनुमान के लिए इस्तेमाल मापदंडों में नोटबंदी के प्रभाव को शामिल नहीं किया गया है।

वित्त वर्ष 2016-17 में प्रति व्यक्ति आय इससे पिछले साल के मुकाबले 10.4 प्रतिशत बढ़कर 1,03,007 रुपए होने का भी अनुमान सरकार ने जताया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा