1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Golden Investment: छोटे निवेश पर बेहतर रिटर्न पाने के लिए गोल्ड बॉन्ड है सुनहरा विकल्प, सोने की कीमत 36,000 रुपए तक पहुंचने का अनुमान

Golden Investment: छोटे निवेश पर बेहतर रिटर्न पाने के लिए गोल्ड बॉन्ड है सुनहरा विकल्प, सोने की कीमत 36,000 रुपए तक पहुंचने का अनुमान

 Published : Jul 18, 2016 08:12 am IST,  Updated : Jul 18, 2016 08:53 am IST

आज से शुरू हो रहा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना का चौथा चरण छोटे निवेशकों के लिए फायदे का बड़ा मौका लेकर आया है।

नई दिल्ली। आज से शुरू हो रहा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना का चौथा चरण छोटे निवेशकों के लिए फायदे का बड़ा मौका लेकर आया है। सरकार ने इस योजना के तहत सोने की न्यूनतम खरीद की सीमा को घटाकर एक ग्राम कर दिया है। यानि कि अब आप मात्र 3,119 रुपए निवेश कर सोने की कीमतों में जारी तेजी का फायदा उठा सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक सोने में निवेश फायदे का सौदा साबित हो सकता है, क्योंकि ग्लोबल स्तर पर जारी अनिश्चितता के कारण सोने की कीमत साल के अंत तक 36,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच सकती है। बीते एक साल में सोने ने निवेशकों को 15 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। ऐसे में अगर आप मौके फायदा उठाने से चूक गए हैं तो सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड आपके लिए गोल्डन चांस है।

सोना हो सकता है 36 हजारी

एंजेल ब्रोकिंग के एसोसिएट डायरेक्टर (कमोडिटी एंड करेंसी) नवीन माथुर ने कहा कि ग्लोबल मार्केट में मौजूदा अनिश्चितता खास कर ब्रेक्सिट और करेंसी में उतार-चढ़ाव के कारण सोने की कीमतों में तेजी जारी रह सकती है। उन्होंने कहा कि छोटी अवधि के दौरान ग्लोबल मार्केट में सोना 1400 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच सकता है। वहीं एक से दो महीने में सोना 1500 डॉलर प्रति औंस के स्तर भी कारोबार करता नजर आ सकता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी का असर घरेलू बाजार पर पड़ेगा और 2016 के अंत तक सोने की कीमत 36,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच जाएगी। माथुर का मानना है कि यूरोजोन में अनिश्चितता अगले एक साल तक जारी रहने वाला है।

जानिए सोने से जुड़े कुछ खास फैक्‍ट्स

Facts of Gold

Gold-1Facts of Gold

Gold-2Facts of Gold

Gold-3Facts of Gold

Gold-4Facts of Gold

Gold-5Facts of Gold

केडिया कमोडिटी के एमडी अजय केडिया ने कहा कि गोल्ड बॉन्ड में निवेश अभी भी फायदे का सौदा साबित हो सकता है। उन्होंने कहा इस साल सोना अपने उच्चतम स्तर 35,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच सकता है। अजय ने बताया कि शहरों में सोने की निवेश मांग बढ़ी है, दूसरी ओर ग्लोबल संकते को देखते हुए तेजी जारी रहने का अनुमान है। वहीं जियोजित कॉमट्रेड का मानना है कि सोना अगर 1400 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंचता है तो घरेलू में 10 ग्राम की कीमत 34,000 रुपए हो जाएगी। 6 जुलाई को सोने की कीमत 32,336 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई जो कि चार साल का उच्चतम स्तर था। पिछले एक साल में सोना 15 फीसदी से अधिक महंगा हो चुका है।

एक ग्राम सोने की कीमत 3,119 रुपए तय   

सरकार ने अपनी सरकारी गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) योजना के चौथे चरण के लिए 3,119 रुपए प्रति ग्राम की दर तय की है। चौथा चरण निवेशकों के लिए 18 से 22 जुलाई तक खुली रहेगा। वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि छोटे निवेशकों को आकर्षित करने के लिए खरीद की न्यूनतम सीमा को घटाकर एक ग्राम कर दिया गया है। अधिकतम सीमा प्रति व्यक्ति या संस्थान 500 ग्राम पर कायम रहेगी। पहले न्यूनतम सीमा पांच ग्राम थी। मंत्रालय ने कहा कि एसजीबी की खरीद एनएसई, बीएसई के अलावा सभी बैंक शाखाओं, चुनींदा डाकघरों और स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एसएचसीआईएल) से की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- सोमवार से शुरू होगा सॉवरेन Gold बॉण्‍ड का चौथा चरण, इश्‍यू प्राइस 3,119 रुपए प्रति ग्राम

यह भी पढ़ें- Weekly Wrap-up: सोना हुआ 50 रुपए महंगा, चांदी में 200 रुपए की आई तेजी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा