1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोने के आयात आई 20% से ज्यादा की गिरावट, जेम्स और ज्वैलरी निर्यात भी 9% घटा

सोने के आयात आई 20% से ज्यादा की गिरावट, जेम्स और ज्वैलरी निर्यात भी 9% घटा

 Reported By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Mar 17, 2018 02:59 pm IST,  Updated : Mar 17, 2018 02:59 pm IST

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी के दौरान देशम में सोने का आयात 20.26 प्रतिशत घटकर 18,613.25 करोड़ रुपए का हुआ है

Gold import fall 20 percent- India TV Hindi
Gold import fall 20 percent with Gems and Jewellery export down 9 percent in February

नई दिल्ली। फरवरी के दौरान देश में सोने के आयात में भारी गिरावट दर्ज की गई है जबकि चांदी का आयात लगभग दोगुना हो गया है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से फरवरी के विदेश व्यापार आंकड़ो से यह जानकारी सामने आई है। आंकड़ों के मुताबिक सोने के आयात में कमी के साथ देश से जेम्स एंड ज्वैलरी के निर्यात में भी गिरावट दर्ज की गई है।

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी के दौरान देशम में सोने का आयात 20.26 प्रतिशत घटकर 18,613.25 करोड़ रुपए का हुआ है। पिछले साल फरवरी के दौरान देश में 23342.87 करोड़ रुपए के सोने का आयात हुआ था। चांदी की बात करें तो बीते फरवरी के दौरान देश में 1949.21 करोड़ रुपए की चांदी का आयात दर्ज किया गया है जो फरवरी 2017 में हुए 992.50 करोड़ रुपए के आयात से 96.39 प्रतिशत ज्यादा है।

जेम्स एंड ज्वैलरी निर्यात की बात करें तो फरवरी में उसके एक्सपोर्ट में 8.96 प्रतिशत की कमी आयी है, कुल 24494.89 करोड़ रुपए के जेम्स एंड ज्वैलरी का एक्सपोर्ट दर्ज किया गया है जबकि पिछले साल फरवरी में 26905.03 करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट हुआ था। फरवरी में ही हीरा कारोबारी नीरव मोदी और ज्वैलरी कंपनी गीतांजली जेम्स के मैनेजिंग डायरेक्टर मेहुल चौकसी के कथित घोटाले की बात सामने आई है, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस घोटाले की वजह से भी जेम्स एंड ज्वैलरी निर्यात पर कुछ असर पड़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा