1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोने का आयात 73% गिरकर 6 साल के निचले स्तर पर, कीमतों में तेजी का असर

सोने का आयात 73% गिरकर 6 साल के निचले स्तर पर, कीमतों में तेजी का असर

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 06, 2020 04:20 pm IST,  Updated : Apr 06, 2020 05:56 pm IST

मार्च के महीने में सोने का आयात 93 टन से घटकर 25 टन के स्तर पर आ गया

Gold Import fall- India TV Hindi
Gold Import fall

नई दिल्ली। मार्च के महीने में देश में सोने का आयात घटकर करीब 6 साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है। आयात में ये गिरावट सोने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने और कोरोना संकट की वजह से मांग में गिरावट की वजह से देखने को मिली है।

सूत्रों के मुताबिक मार्च के महीने में सोने के आयात में 73 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। आयात घटकर 25 टन के स्तर पर पहुंच गया है। पिछले साल मार्च के महीने में 93 टन से ज्यादा का आयात हुआ था। वहीं कीमतों के आधार पर मार्च के महीने में सोने का आयात पिछले साल के मुकाबले 63 फीसदी घटकर 122 करोड़ डॉलर के स्तर पर आ गया। फरवरी के महीने में सोने के आयात में 41 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।

मार्च के महीने में सोने की कीमत करीब 45 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गई थीं। वहीं सोने ने मार्च में 38600 का निचला स्तर छुआ था। कोरोना संकट की वजह से आयोजन टलने और विदेशों में निवेश मांग की वजह से कीमतों में उछाल को देखते हुए आम लोगों ने सोने से दूरी बना ली जिससे आयात में गिरावट दर्ज हुई।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा