1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Price on 2 December 2019: सोना और चांदी के दाम घटे, जानिए प्रति 10 ग्राम सोने का भाव

Gold Price on 2 December 2019: सोना और चांदी के दाम घटे, जानिए प्रति 10 ग्राम सोने का भाव

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Dec 02, 2019 04:56 pm IST,  Updated : Dec 02, 2019 05:02 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु में बिकवाली और हाजिर बाजार में कमजोर मांग से दिल्ली में सोमवार को सोना 161 रुपए गिरकर 38,718 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया।

Gold Price on 2 Dember 2019- India TV Hindi
Gold Price on 2 Dember 2019

नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु में बिकवाली और हाजिर बाजार में कमजोर मांग से दिल्ली में सोमवार को सोना 161 रुपए गिरकर 38,718 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के मुताबिक, शनिवार को सोना 38,879 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकवाली के दौर से 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 161 रुपए गिर गया। हाजिर बाजार में कमजोर मांग से भी सोने पर दबाव रहा।' वहीं, चांदी 425 रुपए टूटकर 45,730 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी।

पिछले कारोबारी दिन में यह 46,155 रुपए पर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना गिरकर 1,456 डॉलर प्रति औंस रहा और चांदी लुढ़क कर 16.84 डॉलर प्रति औंस पर रही। पटेल ने कहा, चीन के विनिर्माण पीएमआई आंकड़े सकारात्मक रहने और डॉलर में मजबूती से वैश्विक स्तर पर सोने के भाव में गिरावट आई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा