1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल डीजल को लेकर एक और खुशखबरी, जानिए आपके शहर में क्या हैं तेल के दाम

पेट्रोल डीजल को लेकर एक और खुशखबरी, जानिए आपके शहर में क्या हैं तेल के दाम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 12, 2021 08:15 am IST,  Updated : Mar 12, 2021 08:15 am IST

चुनाव के सीजन में आम ग्राहकों को आज भी राहत मिली है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज 13वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Petrol Diesel- India TV Hindi
Petrol Diesel

नाव के सीजन में आम ग्राहकों को आज भी राहत मिली है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज 13वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहीं। देश की आम जनता को इससे थोड़ी सी राहत जरूर मिलेगी। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.17 रुपये जबकि डीजल का दाम 81.47 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये व डीजल की कीमत 88.60 रुपये प्रति लीटर है।  

पढें-  दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की प्राइज लिस्ट, ​जानिए कितने में मिलेगी कार और बाइक

पढ़ें-   यहां FASTAG है बेकार! इस एप के बिना नहीं मिलेगी Yamuna Expressway पर एंट्री

चेन्नई  में पेट्रोल 93.17 रुपये और डीजल 86.45 रुपये पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 91.35 और डीजल 84.35 रुपये, भोपाल में पेट्रोल 99.21 और डीजल 89.76 रुपये, रांची में पेट्रोल 88.54 रुपये और डीजल 86.12 रुपये, बेंगलुरु में पेट्रोल  94.22 और डीजल 86.37 रुपये, पटना में पेट्रोल 93.48 और डीजल 86.73 रुपये, चंडीगढ़ में पेट्रोल 87.73 और डीजल 81.17 रुपये, लखनऊ में पेट्रोल 89.31 और डीजल 81.85 रुपये में बिक रहा है। 

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

पढें-  नया डेबिट कार्ड मिलते ही करें ये काम! नहीं तो हो जाएगा नुकसान

क्या ये चुनावी राहत है?

जानकारों के मुताबिक देश के 5 राज्यों में चुनाव हैं। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम घरेलू बाजार में स्थिर हैं। चुनाव खत्म होते ही माना जा रहा है कि कीमत फिर बढ़ सकती हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान भी 48 दिनों तक दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ था। उसके बाद लगभग रोज कीमतें बढ़ीं। इस बीच पेट्रोल डीजल के जीएसटी के दायरे में आने की चर्चा हो रही है। जिसके चलते माना जा रहा है कि पेट्रोल 75 रुपये तक आ सकता है।  

पढ़ें- शहर में भी लागू हो मनरेगा, मोदी सरकार को अर्थशास्त्री जयां द्रेज का सुझाव

पढ़ें- बीजेपी शासित इस राज्य में 5 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, शराब के दाम भी 25% घटे, आज रात से घटेंगी कीमतें

जनवरी से पेट्रोल 7.36 रुपये और डीजल 07.60 रुपये महंगा

2021 के साल में पेट्रोल डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी का दौर जारी है। इस साल जनवरी और फरवरी की बात करें तो 25 दिनों मे ही पेट्रोल 7.36 रुपये महंगा हो चुका है। फरवरी महीने के दौरान पेट्रोल 04.74 रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोल के साथ-साथ डीजल भी आसमान में पहुंच गया है। फरवरी महीने में इसकी कीमत में 4.52 रुपये का इजाफा हो चुका है। नए साल में देखें तो डीजल 07.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा