Wednesday, February 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल डीजल पर बड़ी राहत, 24 दिन बाद सस्ता हुआ तेल, जानिए कितनी कम हुई कीमतें

पेट्रोल डीजल पर बड़ी राहत, 24 दिन बाद सस्ता हुआ तेल, जानिए कितनी कम हुई कीमतें

Edited by: India TV Paisa Desk Published : Mar 24, 2021 08:04 am IST, Updated : Mar 24, 2021 01:41 pm IST

पेट्रोल और डीजल को लेकर अच्छी खबर आ गई है। करीब 24 दिनों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है।

petrol - India TV Paisa

petrol 

पेट्रोल और डीजल को लेकर अच्छी खबर आ गई है। करीब 24 दिनों के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ है। बुधवार को जारी नए रेट के मुताबिक डीजल 17 और पेट्रोल 18 पैसे सस्ता हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.99 रुपये जबकि डीजल का दाम 81.30 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.40 रुपये व डीजल की कीमत 88.42 रुपये प्रति लीटर है। 

पढ़ें- भारतीय कंपनी Detel ने पेश किया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, जबर्दस्त हैं खूबियां

आखिरी बार तेल कंपनियों ने पिछले महीने 27 फरवरी को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। बुधवार को विभिन्न शहरों में पेट्रोल का भाव 18 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल का भाव 17 पैसे प्रति लीटर तक कम हुआ है। बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में मंगलवार को कच्चे तेल के भाव में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड का फ्युचर भाव 2.56 डॉलर यानी 4 फीसदी प्रति बैरल कम होकर 62.08 डॉलर पर आ गया है।

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

पढें-  नया डेबिट कार्ड मिलते ही करें ये काम! नहीं तो हो जाएगा नुकसान

प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतें

  1. दिल्ली (Delhi Petrol Price Today): 90.99 रुपये प्रति लीटर
  2. मुंबई (Mumbai Petrol Price Today): 97.40 रुपये प्रति लीटर
  3. कोलकाता (Kolkata Petrol Price Today): 91.18 रुपये प्रति लीटर
  4. चेन्नई (Chennai Petrol Price Today): 92.95 रुपये प्रति लीटर
  5. नोएडा (Noida Petrol Price Today): 89.24 रुपये प्रति लीटर

प्रमुख शहरों में डीजल के दाम

  1. दिल्ली (Delhi Diesel Price Today): 81.30 रुपये प्रति लीटर
  2. मुंबई (Mumbai Diesel Price Today): 88.42 रुपये प्रति लीटर
  3. कोलकाता (Kolkata Diesel Price Today): 84.18 रुपये प्रति लीटर
  4. चेन्नई (Chennai Diesel Price Today): 86.29 रुपये प्रति लीटर
  5. नोएडा (Noida Diesel Price Today): 81.76 रुपये प्रति लीटर

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement