1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Google की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने 2 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप हासिल किया

Google की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने 2 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप हासिल किया

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 09, 2021 04:58 pm IST,  Updated : Nov 09, 2021 04:58 pm IST

Google की मूल कंपनी अल्फाबेट ने जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 61.9 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड राजस्व के साथ-साथ 18.9 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड मुनाफा हासिल किया था।

Google की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने 2 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप हासिल किया- India TV Hindi
Google की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने 2 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप हासिल किया Image Source : GOOGLE

नई दिल्ली: सुंदर पिचाई द्वारा संचालित Google की मूल कंपनी अल्फाबेट ने 2 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट कैप हासिल कर बड़ा मील का पत्थर पार कर लिया है। टेक दिग्गज का मार्केट कैप सोमवार की देर रात 2 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर गया, जो प्रति शेयर $ 2,987.03 पर बंद हुआ। जनवरी 2020 से अल्फाबेट का मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर से दोगुना हो गया है। 

अल्फाबेट अब Apple और Microsoft में शामिल हो गया है जो पहले से ही यूएस में 2 ट्रिलियन डॉलर क्लब का हिस्सा हैं। Google की मूल कंपनी अल्फाबेट ने जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए 61.9 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड राजस्व के साथ-साथ 18.9 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड मुनाफा हासिल किया था।

Amazon भी 2 ट्रिलियन डॉलर के निशान के करीब है। माइक्रोसॉफ्ट अब दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी एप्पल की तुलना में अधिक मूल्य की कंपनी है, जिससे सत्य नडेला के नेतृत्व वाली कंपनी क्लाउड सॉफ्टवेयर दिग्‍गज बन गई है। दोनों कंपनियों की कीमत करीब 2.5 ट्रिलियन डॉलर है। 

एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार दिग्गज टेस्ला ने हाल ही में 1 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया है और तब से यह लगभग 1.25 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप तक पहुंच गई है। ये 5 कंपनियां अब सामूहिक रूप से लगभग 10 ट्रिलियन डॉलर की हैं। यह लगभग एक चौथाई है। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, यह संयुक्त 41.8 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप का एक चौथाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा