1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गूगल की फ्री Wi-Fi सेवा मिलेगी नौ और रेलवे स्‍टेशनों पर, रविवार को भुवनेश्‍वर स्‍टेशन पर होगी शुरुआत

गूगल की फ्री Wi-Fi सेवा मिलेगी नौ और रेलवे स्‍टेशनों पर, रविवार को भुवनेश्‍वर स्‍टेशन पर होगी शुरुआत

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Apr 15, 2016 05:33 pm IST,  Updated : Apr 15, 2016 05:33 pm IST

रेलवे इंटरनेट नेटवर्क की सुविधा का विस्‍तार करने जा रही है। इसके तहत 17 अप्रैल को भुवनेश्‍वर रेलवे स्‍टेशन पर गूगल की फ्री वाईफाई सेवा की शुरुआत होगी।

Free Internet: गूगल की फ्री Wi-Fi सेवा मिलेगी नौ और रेलवे स्‍टेशनों पर, रविवार को भुवनेश्‍वर स्‍टेशन पर होगी शुरुआत- India TV Hindi
Free Internet: गूगल की फ्री Wi-Fi सेवा मिलेगी नौ और रेलवे स्‍टेशनों पर, रविवार को भुवनेश्‍वर स्‍टेशन पर होगी शुरुआत

नई दिल्‍ली।  भारतीय रेलवे रेल यात्रियों को हाई स्‍पीड इंटरनेट नेटवर्क की सुविधा का विस्‍तार करने जा रही है। इसके तहत 17 अप्रैल को भुवनेश्‍वर रेलवे स्‍टेशन पर गूगल की फ्री वाईफाई सेवा की शुरुआत की जाएगी। इस प्रोजेक्‍ट के तहत इस सेवा को शुरू करने वाला यह देश में दूसरा स्‍टेशन होगा। स्‍मार्टफोन यूजर्स इस सर्विस का मुफ्त में इस्‍तेमाल कर सकेंगे।

रेलवे के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने बताया कि ओडिशा के भुवनेश्‍वर स्‍टेशन पर वाईफाई का ट्रायल चल रहा था और अब इसे रविवार को लॉन्‍च किया जाएगा। गूगल-रेलटेल ने इस साल जनवरी में मुंबई सेंट्रल स्‍टेशन पर फ्री वाई-फाई सेवा की शुरुआत की थी। इस सर्विस के शुरू होने के बार भुवनेश्‍वर स्‍टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्री हाईस्‍पीड इंटरनेट की मदद से वीडियो देखकर अपना समय काट सकेंगे।

तस्‍वीरों में देखिए रेल से जुड़े रोचक तथ्‍य

Indian Rail

rail-4  Indian Rail

rail-7 (1)Indian Rail

rail-1  Indian Rail

rail-6  Indian Rail

rail-2  Indian Rail

rail-3  Indian Rail

rail-5  Indian Rail

डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत रेलवे ने इस साल के अंत तक देश के 100 सबसे व्‍यस्‍त स्‍टेशनों पर बेहतर इंटरनेट सुविधा उपलब्‍ध कराने का लक्ष्‍य रखा है। भुवनेश्‍वर के अलावा 10 अन्‍य स्‍टेशनों पर भी वाईफाई का ट्रायल चल रहा है। इन स्‍टेशनों में जयपुर, पटना, रांची, एर्नाकुलम, इलाहाबाद, लखनऊ, उज्‍जैन, भोपाल, रायपुर, विजयवाड़ा और गुवाहाटी शामिल हैं। यहां भी जल्‍द ही यह सर्विस शुरू की जाएगी। रेलवे की सहयोगी कंपनी रेलटेल और गूगल ने मिलकर देश के 400 स्‍टेशनों पर फ्री वाईफाई सर्विस शुरू करने की योजना बनाई है। रेलटेल के पास रेलवे ट्रैक के साथ पूरे देश में 45,000 किलोमीटर लंबा ऑप्टिक फाइबर नेटकर्व है। गूगल इस नेटवर्क का इस्‍तेमाल फ्री वाईफाई के लिए करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा