1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पद संभालने से पहले सरकार ने सेबी के मनोनीत चेयरमैन अजय त्यागी का कार्यकाल 5 से घटाकर किया 3 साल

पद संभालने से पहले सरकार ने सेबी के मनोनीत चेयरमैन अजय त्यागी का कार्यकाल 5 से घटाकर किया 3 साल

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Feb 17, 2017 07:28 pm IST,  Updated : Feb 18, 2017 11:32 am IST

सरकार ने सेबी के अगले चेयरमैन पद के लिए चुने गए वरिष्‍ठ आईएएस अधिकारी अजय त्यागी के कार्यकाल को पूर्व घोषित पांच साल से घटा कर तीन साल कर दिया है।

पद संभालने से पहले सरकार ने सेबी के मनोनीत चेयरमैन अजय त्यागी का कार्यकाल 5 से घटाकर किया 3 साल- India TV Hindi
पद संभालने से पहले सरकार ने सेबी के मनोनीत चेयरमैन अजय त्यागी का कार्यकाल 5 से घटाकर किया 3 साल

नई दिल्‍ली। सरकार ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अगले चेयरमैन पद के लिए चुने गए अजय त्यागी के कार्यकाल को पूर्व घोषित पांच साल से घटा कर तीन साल कर दिया है। भारतयी प्रशासनिक सेवा के अधिकारी त्‍यागी इस समय वित्त मंत्रालय में कार्यरत हैं।

सेबी के मौजूदा चेयरमैन यूके सिन्हा का पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद त्यागी पदभार संभालेंगे। सिन्हा का विस्तारित कार्यकाल एक मार्च को पूरा हो रहा है।

त्यागी को एक सप्ताह पहले ही सेबी का चेयरमैन मनोनीत किया गया है।

  • आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि त्यागी अब शुरुआत में तीन साल के लिए सेबी प्रमुख का पद संभालेंगे।
  • हालांकि सूत्रों ने उनका कार्यकाल घटाने की कोई वजह नहीं बताई है।
  • हिमाचल प्रदेश कैडर के 1984 बैच के आईएएस अधिकारी 58 वर्षीय त्यागी फिलहाल आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव (निवेश) के पद पर हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 10 फरवरी को पांच साल या 65 साल की आयु पूरी होने तक त्यागी की नियुक्ति को मंजूरी दी थी।
  • सेबी शेयर बाजार की निगरानी करने के अलावा विभिन्न बाजार इकाइयों जैसे ब्रोकरों, म्यूचुअल फंड्स, एफआईआई, रेटिंग एजेंसियों तथा निवेश बैंकरों की निगरानी भी करता है।
  • इसके अलावा नियामक हजारों सूचीबद्ध कंपनियों की भी निगरानी करता है।
  • त्यागी उत्तर प्रदेश से हैं। एक नवंबर, 2014 को वित्त मंत्रालय में आने से पहले वह पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में संयुक्त सचिव थे। कुछ समय के लिए वह रिजर्व बैंक के बोर्ड में भी रहे।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा