1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. क्‍या आप रहते हैं छत्तीसगढ़ में, तो पैसे निकालने के लिए बैंक या एटीएम की लाइन में लगने की नहीं है जरूरत

क्‍या आप रहते हैं छत्तीसगढ़ में, तो पैसे निकालने के लिए बैंक या एटीएम की लाइन में लगने की नहीं है जरूरत

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Nov 30, 2016 05:27 pm IST,  Updated : Nov 30, 2016 05:27 pm IST

यदि आप छत्‍तीसगढ़ में रहते हैं तो आपको पैसे निकालने के लिए किसी बैंक या एटीएम की लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। आपका बैंक खाता आधार से जुड़ा हुआ है तो।

क्‍या आप रहते हैं छत्तीसगढ़ में, तो पैसे निकालने के लिए बैंक या एटीएम की लाइन में लगने की नहीं है जरूरत- India TV Hindi
क्‍या आप रहते हैं छत्तीसगढ़ में, तो पैसे निकालने के लिए बैंक या एटीएम की लाइन में लगने की नहीं है जरूरत

धमतरी। यदि आप छत्‍तीसगढ़ में रहते हैं तो आपको पैसे निकालने के लिए किसी बैंक या एटीएम की लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। यदि आपका बैंक खाता आपके आधार नंबर से जुड़ा हुआ है तो आप च्‍वाइस सेंटर से बिना किसी एटीएम कार्ड व बैंक खाते के ही रुपए निकाल सकेंगे। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ इनफोटेक प्रमोशन सोसाइटी (चिप्स) ने ‘धन’ नाम से एक पोर्टल शुरू किया है, जिसमें बैंक या एटीएम की लाइन में लगे बिना ही इन केंद्रों में आधार सत्यापन कराकर 10,000 रुपए तक निकाले जा सकते हैं।

  •  इसके लिए चिप्स बैंक एवं सीएससी से समझौता करने जा रहा है।
  • दरअसल आधार का डाटाबेस तैयार होने के बाद अब सरकार इसे बैंकिंग सेक्टर में उपयोग करना चाह रही है।
  • बैंकों से अनुबंध के बाद इन च्‍वाइस केंद्रों से बिना किसी शुल्क के लोग अपने बैंक खातों में रुपए जमा करने के अलावा निकासी भी कर सकेंगे। दूसरे व्यक्ति के खाते में रुपया ट्रांसफर करने के अलावा आवर्ती जमा खाता एवं अन्य खाते भी खोले जा सकेंगे।

तस्‍वीरों में देखिए कैसे छोटे-छोटे विक्रेता कर रहे हैं Paytm का इस्‍तेमाल

Paytm

1 (110)IndiaTV Paisa

2 (102)IndiaTV Paisa

4 (102)IndiaTV Paisa

3 (102)IndiaTV Paisa

  • सीएससी सेंटर में खाते से पैसे निकालने के लिए अपने बैंक का नाम और आधार नंबर बताना होगा।
  • सेंटर ऑपरेटर बायोमैट्रिक्स से आपके फिंगर प्रिंट लेकर आधार का सत्यापन करेगा और इसके बाद आपके बैंक खाते और एनपीसीआई के बीच डाटा ट्रांसफर के बाद ट्रांजैक्शन पूरा हो जाएगा।
  • लेकिन इसके लिए बैंक में अपना आधार लिंक कराना होगा। आधार से जुड़ा होने के कारण किसी तरह का फर्जीवाड़ा नहीं हो सकेगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा