1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर रहेगी 7.5 प्रतिशत, डॉयचे बैंक ने जताया RBI से भी अधिक अनुमान

चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर रहेगी 7.5 प्रतिशत, डॉयचे बैंक ने जताया RBI से भी अधिक अनुमान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 29, 2018 12:35 pm IST,  Updated : Apr 29, 2018 12:35 pm IST

भारतीय अर्थव्यवस्था वृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ रही है और चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि की दर 7.5 प्रतिशत तक पहुंच जाने का अनुमान है। वैश्विक वित्तीय सेवा प्रदाता फर्म डॉयचे बैंक ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है।

indian economy- India TV Hindi
indian economy  

नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था वृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ रही है और चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि की दर 7.5 प्रतिशत तक पहुंच जाने का अनुमान है। वैश्विक वित्तीय सेवा प्रदाता फर्म डॉयचे बैंक ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। बैंक ने कहा कि वित्‍त वर्ष 2018-19 के लिए आर्थिक वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक ने आर्थिक वृद्धि दर 2017-18 में 6.6 प्रतिशत से बढ़कर चालू वित्त वर्ष में 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।

निवेश गतिविधियों में सुधार के चलते तेजी की उम्मीद है। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, आरबीआई द्वारा अनुमान से पहले दरों में वृद्धि का चक्र शुरू करने, बैंकिंग क्षेत्र में धोखाधड़ी का कर्ज और समग्र वृद्धि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशंका जैसे कुछ कारक हैं, जो सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के पूर्वानुमान के लिए जोखिम खड़ा कर सकते हैं। 

कच्चे तेल की कीमत वर्तमान में 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है, जो कि दिसंबर 2017 के स्तर से 12 प्रतिशत ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक तेल कीमतों में 10 डॉलर की बढ़ोतरी से आर्थिक वृद्धि दर में 0.10 प्रतिशत तथा अन्य कारक वृद्धि दर को 0.15 से 0.20 प्रतिशत और कम कर सकते हैं। बैंक ने अपनी रिपोर्ट में कहा गया है कि तेल कीमतों में वृद्धि से सुधार की गति धीमी पड़ सकती है, इसके बावजूद 2018-19 और उससे आगे क्रमिक रूप से आर्थिक गति में सुधार होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा