1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया बुधवार को 3 पैसा कमजोर होकर 66.95 पर खुला

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया बुधवार को 3 पैसा कमजोर होकर 66.95 पर खुला

 Written By: Ankit Tyagi
 Published : Feb 22, 2017 09:09 am IST,  Updated : Feb 22, 2017 09:09 am IST

बुधवार के कारोबारी सत्र में भारतीय रुपए की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 3 पैसा कमजोर होकर 66.95 पर खुला है।

एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया बुधवार को 3 पैसा कमजोर होकर 66.95 पर खुला- India TV Hindi
एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया बुधवार को 3 पैसा कमजोर होकर 66.95 पर खुला

नई दिल्ली। बुधवार के कारोबारी सत्र में भारतीय रुपए की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ हुई है। एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 3 पैसा कमजोर होकर 66.95 पर खुला है। जबकि, बीते कारोबारी सत्र यानी सोमवार को एक डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे की मजबूती के साथ 66.91 के स्तर पर बंद हुआ था। आपको बता दें कि मंगलवार को मुंबई में BMC चुनाव के चलते करेंसी बाजार बंद थे।

यह भी पढ़े: Good Opportunity: बड़े निवेशक कर रहे है इन 10 शेयरों में जमकर खरीदारी, आप भी दांव लगाकर उठा सकते हैं फायदा

सोमवार को रुपए में रही थी मजबूती

  • स्थानीय शेयर बाजारों में विदेशी पूंजी प्रवाह में तेजी से डॉलर के मुकाबले रुपए में सोमवार को लगातार दूसरे दिन तेजी आई और रुपए की विनिमय दर नौ पैसे सुधर कर प्रति डॉलर 66.91 रुपए पर बंद।
  • अन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपए 67.06 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। शुक्रवार बंद भाव 67.01 का था। बाद में रुपए में सुधार हुआ और यह 66.90 प्रति डॉलर तक मजबूत हो गया था।
  • अंत में नौ पैसे अथवा 0.13 फीसदी की तेजी के साथ स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर 66.91 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुई। पिछले दो दिनों में रुपए ने 15 पैसे अथवा 0.21 फीसदी की तेजी आई है।

यह भी पढ़े: मनी लांड्रिंग से जुड़े बैंक जमा पर नहीं मिलेगी कोई माफी, CBDT ने जारी किए विशेष दिशा निर्देश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा