1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. देश का विदेशी पूंजी भंडार 95.91 करोड़ डॉलर बढ़ा, स्‍वर्ण भंडार भी 20.42 अरब डॉलर का हुआ

देश का विदेशी पूंजी भंडार 95.91 करोड़ डॉलर बढ़ा, स्‍वर्ण भंडार भी 20.42 अरब डॉलर का हुआ

 Edited By: Manish Mishra
 Published : Jan 26, 2018 06:03 pm IST,  Updated : Jan 26, 2018 06:05 pm IST

देश का विदेशी पूंजी भंडार 26 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 95.91 करोड़ डॉलर बढ़कर 414.78 अरब डॉलर हो गया, जो 26,430.8 अरब रुपए के बराबर है।

Forex Reserve- India TV Hindi
Forex Reserve

नई दिल्ली देश का विदेशी पूंजी भंडार 26 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 95.91 करोड़ डॉलर बढ़कर 414.78 अरब डॉलर हो गया, जो 26,430.8 अरब रुपए के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 93.46 करोड़ डॉलर बढ़कर 390.76 अरब डॉलर हो गया, जो 24,896.3 अरब रुपए के बराबर है।

बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिंग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है। आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 20.42 अरब डॉलर रहा, जो 1,305.5 अरब रुपए के बराबर है।

इस दौरान देश के विशेष निकासी अधिकार (SDR) का मूल्य 38 लाख डॉलर बढ़कर 1.53 अरब डॉलर हो गया, जो 97.6 अरब रुपए के बराबर है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 1.41 करोड़ डॉलर बढ़कर 2.06 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 131.4 अरब रुपए के बराबर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा