1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत 2024 तक बन जाएगा 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था, 2019 में ब्रिटेन को पछाड़ पहुंचेगा 5वें स्‍थान पर

भारत 2024 तक बन जाएगा 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था, 2019 में ब्रिटेन को पछाड़ पहुंचेगा 5वें स्‍थान पर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 14, 2019 09:09 pm IST,  Updated : Jun 14, 2019 09:09 pm IST

पुरी ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में नरेंद्र मोदी सरकार ने 2015 से अब तक चार साल में 9,60,000 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

India to become $5 trillion economy by 2024- India TV Hindi
India to become $5 trillion economy by 2024 Image Source : INDIA

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत 2024 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। वहीं इस साल यानी 2019 में भारत के ब्रिटेन को पछाड़ कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है। 

आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री पुरी ने शुक्रवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में यह बात कही। पुरी ने कहा कि हम अभी 2,800 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था हैं। हम 3,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहे हैं और अगले आम चुनावों तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस साल (2019) हम ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकते हैं। मुझे बिल्कुल संदेह नहीं है कि 2030 तक हम 10,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। पुरी के पास नागर विमानन मंत्रालय का भी जिम्मा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में वृद्धि की प्रबल संभावनाएं हैं। 

नागर विमानन क्षेत्र में वृद्धि की प्रबल संभावना है। हमें घरेलू कंपनियों को परस्पर बराबर का मौका देना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपना खोया हुआ स्थान हासिल कर सकें। पुरी ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में नरेंद्र मोदी सरकार ने 2015 से अब तक चार साल में 9,60,000 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा