1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जनवरी में 2% की दर से बढ़ा औद्योगिक उत्पादन, बिजली और माइनिंग सेक्टर में तेजी

जनवरी में 2% की दर से बढ़ा औद्योगिक उत्पादन, बिजली और माइनिंग सेक्टर में तेजी

 Written By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 12, 2020 06:44 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 06:44 pm IST

बिजली और खनन क्षेत्र में पिछले साल के मुकाबले बेहतर ग्रोथ दर्ज

IIP- India TV Hindi
IIP

नई दिल्ली।  देश की औद्योगिक उत्पादन यानि आईआईपी की वृद्धि दर जनवरी में बढ़कर दो प्रतिशत पर पहुंच गई। एक साल पहले इसी महीने में यह 1.6 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन की वजह से औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि की रफ्तार सुस्त बनी हुई है। 

आंकड़ों के अनुसार जनवरी में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 1.5 प्रतिशत बढ़ा। एक साल पहले समान महीने में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर 1.3 प्रतिशत थी। इसी तरह बिजली उत्पादन 3.1 प्रतिशत बढ़ा। जनवरी, 2019 में बिजली क्षेत्र का उत्पादन 0.9 प्रतिशत बढ़ा था। जनवरी, 2020 में खनन क्षेत्र की वृद्धि दर 4.4 प्रतिशत रही। एक साल पहले समान महीने में इस क्षेत्र का उत्पादन 3.8 प्रतिशत बढ़ा था। 

चालू वित्त वर्ष के पहले दस माह यानि अप्रैल, 2019 से जनवरी, 2020 के दौरान औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर घटकर 0.5 प्रतिशत पर आ गई है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में औद्योगिक उत्पादन 4.4 प्रतिशत बढ़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा