1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Covid-19 के बीच जापान का निर्यात 19.2 प्रतिशत घटा, तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था पड़ी कमजोर

Covid-19 के बीच जापान का निर्यात 19.2 प्रतिशत घटा, तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था पड़ी कमजोर

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 19, 2020 01:32 pm IST,  Updated : Aug 19, 2020 01:33 pm IST

कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के बाद से जापान की निर्यात आधारित अर्थव्यवस्था कमजोर पड़ी है। इसकी वजह से कुछ कारखानों में उत्पादन रुका है।

 Japan's exports plunge 19.2 percent in July due to COVID-19 - India TV Hindi
 Japan's exports plunge 19.2 percent in July due to COVID-19  Image Source : KANCO

टोक्‍यो। कोरोना वायरस महामारी का प्रभाव दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान के निर्यात पर भी देखने को मिल रहा है। जुलाई में जापान का निर्यात एक साल पहले इसी माह में हुए निर्यात की तुलना में 19.2 प्रतिशत घट गया।

वित्त मंत्रालय के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक जुलाई 2020 में जापान का आयात भी 22.3 प्रतिशत घटा है। जापान से अमेरिका को निर्यात में विशेषतौर से गिरावट आई है। जुलाई में जापान से अमेरिका को निर्यात 19.5 प्रतिशत घटा है। इनमें प्लास्टिक का सामान, लोहा और इस्पात और कम्‍प्‍यूटर के कलपुर्जे शामिल हैं। हालांकि, चीन में आर्थिक गतिविधियों में सुधार होने से जापान ने पिछले चार माह के दौरान पहली बार व्यापार अधिशेष हासिल किया है।

कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के बाद से जापान की निर्यात आधारित अर्थव्यवस्था कमजोर पड़ी है। इसकी वजह से कुछ कारखानों में उत्पादन रुका है। पर्यटन को नुकसान हुआ है, जिससे आर्थिक गतिविधियां कमजोर पड़ी हैं। जापान में कभी भी पूरी तरह से लॉकडाउन नहीं लगाया गया लेकिन लोगों को घर से काम करने को प्रोत्साहित किया गया, मास्क पहनने और सामाजिक स्तर पर दूरी बनाने को कहा गया।

कुछ स्टोरों ने अपने कामकाज के घंटो में कटौती की है। जापान में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 57,636 मामले सामने आए हैं, जिनमें 1,100 लोगों की मौत हुई है। हाल में संक्रमण फैलने के मामले बढ़ने से चिंता बढ़ी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा