1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जेट एयरवेज का वैश्विक विस्तार पर जोर, जल्द शुरू करेगा चेन्नई-पेरिस और बेंगलुरू एम्सटर्डम उड़ानें

जेट एयरवेज का वैश्विक विस्तार पर जोर, जल्द शुरू करेगा चेन्नई-पेरिस और बेंगलुरू एम्सटर्डम उड़ानें

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : May 03, 2017 07:23 pm IST,  Updated : May 03, 2017 07:23 pm IST

जेट एयरवेज ने घोषणा की कि वह वैश्विक स्तर पर सेवा विस्तार के तहत 29 अक्टूबर से चेन्नई-पेरिस और बेंगलुरू-एम्सटर्डम मार्गों पर सीधी उड़ानें शुरू करेगी।

जेट एयरवेज का वैश्विक विस्तार पर जोर, जल्द शुरू करेगा चेन्नई-पेरिस और बेंगलुरू एम्सटर्डम उड़ानें- India TV Hindi
जेट एयरवेज का वैश्विक विस्तार पर जोर, जल्द शुरू करेगा चेन्नई-पेरिस और बेंगलुरू एम्सटर्डम उड़ानें

जेट एयरवेज के उपाध्यक्ष (बिक्री) प्रवीण अयर ने कहा, पेरिस में और यहां चेन्नई में भी मिशलिन, रेनो और बीएनीपी परिबा की मौजूदगी के मद्देनजर हम 29 अक्टूबर से चेन्नई और परिबा के बीच सीधी उड़ानें शुरू कर रहे हैं। उन्होंने यहां से पेरिस के सीधी उड़ानें शुरू करने क कारणों पर कहा, चेन्नई में मिशलिन, रेनो और बीएनपी परिबा जैसे कंपनियां हैं और यह सांस्कृतिक राजधानी भी है। बेंगलुरू -एम्सटर्डम मार्ग पर उड़ान शुरू करने के संबंध में उन्होंने कहा कि आईटी राजधानी भारत में तीसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है और दक्षिण भारत में यूरोप जाने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

दिल्ली हवाई अड्डे पर स्थान के मुद्दे पर फैसला इसी महीने संभव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा