1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रिलायंस जियो इस साल देगी 80000 नौकरियों के मौके, सोशल मीडिया के जरिए भी होंगी भर्तियां

रिलायंस जियो इस साल देगी 80000 नौकरियों के मौके, सोशल मीडिया के जरिए भी होंगी भर्तियां

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Apr 27, 2018 12:11 pm IST,  Updated : Apr 27, 2018 12:11 pm IST

रिलायंस जियो इस साल 75,000 से 80,000 लोगों को भर्ती करने जा रही है। कंपनी के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर संजय जोग ने एक कार्यक्रम के अवसर इसकी जानकारी दी।

jio- India TV Hindi
jio

नई दिल्‍ली। भारतीय टेलिकॉम सेक्‍टर में पिछले डेढ़ साल से रिलायंस जियो ने धूम मचा रखी है। जियो की फ्री सेवा की शुरुआत में लोगों के बीच जियो की सिम पाने के लिए मारा-मारी रहती थी। अब रिलायंस जियो दूसरे मोर्चे पर भारतीय युवाओं को खुशी देने जा रही है। रिलायंस जियो इस साल 75,000 से 80,000 लोगों को भर्ती करने जा रही है। कंपनी के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर संजय जोग ने एक कार्यक्रम के अवसर इसकी जानकारी दी।

रिलायंस जियो द्वारा मौजूदा वित्त वर्ष में की जाने वाली भर्तियों के बारे में एक सवाल के जवाब में जोग ने कहा, ‘‘इस समय लगभग 1,57,000 लोग हैं। मैं कहूंगा कि 75,000 से 80,000 लोग और आएंगे।’’ कंपनी में नौकरी छोड़कर जाने की दर के बारे में उन्होंने कहा कि निर्माण स्थलों से जुड़े बिक्री और तकनीकी क्षेत्रों में यह लगभग 32 प्रतिशत है।

‘‘यदि इसे मुख्यालय के स्तर पर देखा जाये तो यह मात्र दो प्रतिशत है। कुल मिलाकर यदि आप औसत देखेंगे तो यह 18 प्रतिशत ही रह जाता है।’’ जोग ने कहा कि कंपनी की लगभग 6,000 कालेजों के साथ भागीदारी है। इसके अलावा कंपनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म के माध्यम से भी नियुक्तियां करेगी। उन्होंने कहा कि संदर्भ आधार पर नियुक्तियों का हिस्सा करीब 60 से 70 प्रतिशत तक है। इस मामले में कालेज से नाम आना और कर्मचारियों के जरिये नाम भेजा जाना नियुक्ति में योगदान करने वाले दो प्रमुख स्रोत हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा