1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LANXESS ने किया Emerald Kalama का अधिग्रहण पूरा, 1.04 अरब डॉलर में हुआ सौदा

LANXESS ने किया Emerald Kalama का अधिग्रहण पूरा, 1.04 अरब डॉलर में हुआ सौदा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Aug 16, 2021 04:25 pm IST,  Updated : Aug 16, 2021 04:25 pm IST

लैंक्सेस एजी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन मैथियास जैशर्ट ने कहा कि एमराल्ड कलामा केमिकल हमारी विकास योजना को और अधिक मजबूती देता है।

LANXESS completes acquisition of Emerald Kalama Chemical- India TV Hindi
LANXESS completes acquisition of Emerald Kalama Chemical Image Source : LANXESS

नई दिल्‍ली। विशेष रसायन बनाने वाली कंपनी लैंक्सेस (LANXESS) ने एमराल्‍ड कलामा केमिकल (Emerald Kalama Chemical) का अधिग्रहण 3 अगस्‍त, 2021 को पूरा कर लिया। यह उसका अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है। अमेरिकी रसायन निर्माता कंपनी की ज्‍यादातर हिस्सेदारी निजी इक्विटी कंपनी अमेरिकन सिक्योरिटीज एलएलसी की सहयोगी कंपनी के पास थी। अधिग्रहण के लिए जरूरी सभी नियामकीय मंजूरी को प्राप्त कर लिया गया है। एमराल्‍ड कलामा केमिकल का उद्यम मूल्य 1.075 अरब डॉलर (900 मिलियन यूरो) रहा। देनदारी को हटाने के बाद कंपनी का खरीद मूल्य करीब 1.04 अरब डॉलर (870 मिलियन यूरो) रहा, जिसका भुगतान लैंक्सेस ने अपने पास मौजूद नकदी से किया।

2020 में, एमराल्‍ड कलामा केमिकल ने 42.5 करोड़ डॉलर की वैश्विक बिक्री की थी। इस अधिग्रहण के साथ ही लैंक्सेस में करीब 470 और कर्मचारी एवं कलामा/वाशिंगटन (अमेरिका), रॉटरडैम (नीदरलैंड) और विडनेस (ग्रेट ब्रिटेन) समेत तीन उत्पादन केंद्र शामिल हो जाएंगे।  लैंक्‍सेस के पास अब कलामा/वाशिंगटन, रोटरडेम (नीदरलैंड) और वाइडनेस (ग्रेट ब्रिटेन) में भी उत्‍पादन संयंत्र होंगे। अधिग्रहण के बाद लैंक्‍सेस के पोर्टफोलियो में अब प्‍लास्टिक, पेंट्स और कोटिंग के साथ ही साथ एडहेसिव इंडस्‍ट्रीज भी जुड़ गए हैं।  

लैंक्सेस एजी के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चेयरमैन मैथियास जैशर्ट ने कहा कि एमराल्‍ड कलामा केमिकल हमारी विकास योजना को और अधिक मजबूती देता है। नए व्यवसाय हमारे लिए रणनीतिक रूप से बेहतरीन हैं। हम आकर्षक विकास दर के साथ बाजारों में अपनी स्थिति मजबूत कर रहे हैं और विशेष रूप से पेय और खाद्य क्षेत्र में या सफाई और कॉस्मेटिक उत्पादों जैसे नए उच्च-मार्जिन वाले क्षेत्रों में संभावनाओँ को खोल रहे हैं।

एमराल्‍ड कलामा केमिकल उपभोक्ता संरक्षण में हमारी वैल्यू चेन को मजबूती प्रदान करता है। इस प्रकार यह सेगमेंट लैंक्सेस को और अधिक स्थिर और लाभदायक बनाने के मामले में महत्वपूर्ण इंजन की तरह है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत टीम अब तेजी से एकीकरण सुनिश्चित करने के लिए पूरी गति से काम कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा