1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. LeEco 'बिग एक्सचेंज डेज' का सबसे ज्यादा बिकने वाला ब्रांड, तोड़े अपने पुराने सारे रिकॉर्ड्स

LeEco 'बिग एक्सचेंज डेज' का सबसे ज्यादा बिकने वाला ब्रांड, तोड़े अपने पुराने सारे रिकॉर्ड्स

 Written By: Surbhi Jain
 Published : Jul 23, 2016 11:17 am IST,  Updated : Jul 23, 2016 01:31 pm IST

LeEco फ्लिपकार्ट के 'बिग एक्सचेंज डेज' में सबसे ज्यादा बिकने वाले ब्रांड के रूप में उभर कर सामने आया है। 'बिग एक्सचेंज डेज' 18-19 जुलाई को आयोजित किया गया था।

LeEco ‘बिग एक्सचेंज डेज’ का सबसे ज्यादा बिकने वाला ब्रांड, तोड़े अपने पुराने सारे रिकॉर्ड्स- India TV Hindi
LeEco ‘बिग एक्सचेंज डेज’ का सबसे ज्यादा बिकने वाला ब्रांड, तोड़े अपने पुराने सारे रिकॉर्ड्स

नई दिल्ली। LeEco फ्लिपकार्ट के ‘बिग एक्सचेंज डेज’ में सबसे ज्यादा बिकने वाले ब्रांड के रूप में उभर कर सामने आया है। ‘बिग एक्सचेंज डेज’ 18 एवं 19 जुलाई को आयोजित किया गया था। इस दौरान फ्लिपकार्ट एवं ली इको ने उपभोक्ताओं को पुराने स्मार्ट फोन्स के बदले नए सुपरफोन छूट के साथ खरीदने के लिए आमंत्रित किया। ली इको ने अपने ऑफर को और आकर्षित बनाने के लिए सुपरफोन्स खरीदने वाले ग्राहकों को 2000 रूपये की अतिरिक्त एक्सचेंज वैल्यू प्रदान की।

तस्वीरों में देखिए LeEco Le2 स्मार्टफोन

LeEco Le 2

1 (72)IndiaTV Paisa

3 (64)IndiaTV Paisa

5 (59)IndiaTV Paisa

4 (63)IndiaTV Paisa

2 (65)IndiaTV Paisa

ली इको इंडिया के स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस के सीओओ अतुल जैन ने बताया, “हम उपभोक्ताओं से मिली अतुलनीय लोकप्रियता से अत्यधिक प्रसन्न हैं। हमने फ्लैश सेल में अपने पुराने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं तथा रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में पिछली तीन फ्लैश सेल को पार कर लिया है। यह हमारे ब्रांड पर उपभोक्ताओं के विश्वास को झलकाता है, जो कि भारतीय बाजार में बहुत थोड़े समय में बना है। हम बहुत खुश हैं कि एक्सचेंज प्रोग्राम ने उन उपभोक्ताओं को हमसे जोड़ा है जिन्हें पिछली कुछ फ्लैश सेल से हमारे सुपरफोन खरीदने का मौका नहीं मिल पाया।”

यह भी पढ़ें- कम बजट में हाइएंड फीचर्स, ये हैं भारतीय बाजार में मौजूदा 10 से 12 हजार रुपए कीमत के स्‍मार्टफोन

यह भी पढ़ें- अमेजन को भारत में हैं हराना तो फ्लिपकार्ट और स्नैपडील का मर्जर जरूरी, अलीबाबा भी जल्द देगा चुनौती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा