1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. महंगा हो जाएगा बाहर खाना-पीना, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 43.5 रुपये का इजाफा

महंगा हो जाएगा बाहर खाना-पीना, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 43.5 रुपये का इजाफा

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Oct 01, 2021 09:43 am IST,  Updated : Oct 01, 2021 12:33 pm IST

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार अब दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1736.5 रुपये का हो गई हैं।

LPG भी हो गई महंगी,...- India TV Hindi
LPG भी हो गई महंगी, पेट्राल डीजल के बाद 1 अक्टूबर को आम लोगों को दूसरा बड़ा झटका

पेट्रोल डीजल के बाद अब महीेने के पहले ही दिन गैस सिलेंडर पर भी महंगाई की मार पड़ी है। तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 43.5 रुपये की भारी बढ़ोत्तरी कर दी है। बता दें कि कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होटलों, ढाबों और सार्वजनिक भोजनालयों में होता है। ऐसे में अब होटल में खाना भी महंगा हो सकता है। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू ​इस्तेमाल वाली एलपीजी गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार अब दिल्ली में 19 किलो का कमर्श‍ियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1736.5 रुपये का हो गई हैं। पहले यह 1693 रुपये का था। कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्श‍ियल सिलेंडर की कीमत 1805.5 रुपये हो गई है। पहले यह 1770.5 रुपये थी। गौरतलब है कि पेट्रोलियम कंपनियां हर 15 दिन पर एलपीदिन पर एलपीजी सिलेंडर के दाम की समीक्षा करती हैं।

इस साल 400 रुपये से ज्यादा महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर

बढ़ोत्तरी गैस के दाम
1 अक्टूबर 1805.5 
1 सितंबर 1693.00
17 अगस्त 1,618.00
1 अगस्त 1623.00
1 जुलाई 1550.00
1 जून 1473.50
1 मई 1595.5
1 अप्रैल 1641
1 मार्च 1614
25 फरवरी 1519
15 फरवरी 1523.5
4 फरवरी  1533
1 फरवरी 1539
1 जनवरी 1349

जानिए कब कब महंगा हुआ गैस सिलेंडर

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें पिछले महीने भी 75 रुपये बढ़ी थीं। उससे पहले अगस्त में भी कीमतें 2 बार बढ़ी थीं। देखा जाए तो इंडेन के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2021 में अब तक 404.50 रुपये बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर 2020 तक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1332 रुपये थी, जो अब 9 महीनों में 1736.50 रुपये हो गई है।

घरेलू सिलेंडर पर राहत 

बता दें कि इससे पहले एक सितंबर को रसोई गैस यानी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई  थी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़कर 884.50 रुपये हो गया था। इस सिलेंडर के दाम में इस महीने कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह आम जनता के लिए थोड़ी राहत की बात है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा