1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. ल्युपिन को सितंबर की तिमाही में 123 करोड़ रुपए का घाटा, इन वजहों से हुआ भारी नुकसान

ल्युपिन को सितंबर की तिमाही में 123 करोड़ रुपए का घाटा, इन वजहों से हुआ भारी नुकसान

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 06, 2019 06:46 pm IST,  Updated : Nov 06, 2019 06:46 pm IST

दवा कंपनी ल्यूपिन को 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में कुछ विशेष अप्रत्याशित खर्चों के प्रावधान की वजह से 123.44 करोड़ रुपए का समेकित शुद्ध घाटा उठाना पड़ा है।

Lupin- India TV Hindi
Lupin

नयी दिल्ली। दवा कंपनी ल्यूपिन को 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में कुछ विशेष अप्रत्याशित खर्चों के प्रावधान की वजह से 123.44 करोड़ रुपए का समेकित शुद्ध घाटा उठाना पड़ा है। इस दौरान उसे अमेरिका में एक मुकदमे के समाधान के लिए एकमुश्त भुगतान का प्रावधान करना पड़ा। इसी तरह जापान में 'इंजेक्टेबल' उत्पाद के कारोबार को बेचने में नुकसान उठाना पड़ा।

मुंबई स्थित इस कंपनी ने वर्ष 2018-19 की जुलाई-सितंबर की अवधि में 288.45 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। ल्युपिन लिमिटेड ने बुधवार को शेयर बाजारों को सूचना में कहा कि दूसरी तिमाही में परिचालन से होने वाली कुल आय 4,359.65 करोड़ रुपए हो गयी जो साल भर पहले की समान अवधि में 3,951.06 करोड़ रुपए थी। 

कंपनी ने कहा कि वह अमेरिका में मुकदमे के निपटान के रूप में 450.06 करोड़ रुपए का भुगतान करने के लिए सहमत हो गई है और उसी के अनुसार, उसने समीक्षाधीन तिमाही के दौरान 379.18 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, कंपनी ने समीक्षाधीन अवधि में क्योवा क्रिटिकेयर कंपनी (केसीसी) में अपनी हिस्सेदारी बेचने काम पूरा किया। इस सौदे में उसे 167.3 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा