1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अब गोवा, मुंबई और केरल की भी यात्रा करवाएगी महाराजा एक्‍सप्रेस

अब गोवा, मुंबई और केरल की भी यात्रा करवाएगी महाराजा एक्‍सप्रेस

 Written By: Abhishek Shrivastava
 Published : Jun 18, 2016 11:45 am IST,  Updated : Jun 18, 2016 11:48 am IST

रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि विश्व की सबसे महंगी लक्जरी रेलगाड़ी महाराजा एक्सप्रेस को दक्षिण भारत के गोवा, मुंबई और केरल तक विस्तार दिया जाएगा।

अब गोवा, मुंबई और केरल की भी यात्रा करवाएगी महाराजा एक्‍सप्रेस, महाराष्‍ट्र में विकसित होंगे 10 स्‍मार्ट शहर- India TV Hindi
अब गोवा, मुंबई और केरल की भी यात्रा करवाएगी महाराजा एक्‍सप्रेस, महाराष्‍ट्र में विकसित होंगे 10 स्‍मार्ट शहर

पणजी। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि विश्व की सबसे महंगी लक्जरी रेलगाड़ी महाराजा एक्सप्रेस को दक्षिण भारत तक विस्तार दिया जाएगा। अगले साल मानसून सत्र के बाद इसकी यात्रा में गोवा, महाराष्ट्र और केरल को शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा, गोवा और कोंकण पट्टी में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। मैंने इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) से विश्व की सबसे महंगी पर्यटन रेलगाड़ी महाराजा एक्सप्रेस को दक्षिण भारत में भी ले जाने के लिए कहा है, जो गोवा, महाराष्ट्र और केरल की यात्रा कराएगी। उन्होंने कहा कि इसे अगले साल तक शुरू करने की योजना है।

तस्वीरों में देखिए भारत की लग्जरी ट्रेने

Luxury train in india

2 (36)IndiaTV Paisa

5 (28)IndiaTV Paisa

3 (34)IndiaTV Paisa

1 (43)IndiaTV Paisa

7 (9)IndiaTV Paisa

4 (32)IndiaTV Paisa

6 (18)IndiaTV Paisa

8 (9)IndiaTV Paisa

महाराष्ट्र में 10 शहरों का विकास स्मार्ट सिटी के तौर पर किया जाएगा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में 10 शहरों का विकास केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी कार्यक्रम के तौर पर किया जाएगा। फडणवीस ने कहा, राज्य के दस शहरों का विकास स्मार्ट सिटी कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी स्मार्ट सिटी के विकास के लिए विश्वसनीय, प्रभावी, पारदर्शी और समावेशी योजना की आवश्यकता होती है। इन शहरों के विकास के लिए आवश्यक कोष भी मुहैया कराया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा