1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. जेट एयरवेज पर महासंकट: 1 अप्रैल से 1000 से अधिक पायलटों ने विमान नहीं उड़ाने का फैसला किया

जेट एयरवेज पर महासंकट: 1 अप्रैल से 1000 से अधिक पायलटों ने विमान नहीं उड़ाने का फैसला किया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 30, 2019 07:28 am IST,  Updated : Mar 30, 2019 07:28 am IST

संकट में फंसी निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज के एक हजार से अधिक पायलटों ने एक अप्रैल से विमान नहीं उड़ाने के अपने फैसले पर अडिग रहने का निर्णय किया है।

Jet Airways - India TV Hindi
Jet Airways 

संकट में फंसी निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज के एक हजार से अधिक पायलटों ने एक अप्रैल से विमान नहीं उड़ाने के अपने फैसले पर अडिग रहने का निर्णय किया है। पायलटों ने यह निर्णय ऐसे समय किया जब एयरलाइन शुक्रवार को बैंकों से धन प्राप्त करने में नाकाम रही। 

जेट एयरवेज के करीब 1100 पायलटों के प्रतिनिधित्व का दावा करने वाले संगठन ‘नेशनल एविएटर्स गिल्ड’ ने पिछले सप्ताह घेाषणा की थी कि अगर उनके बकाये वेतन का भुगतान नहीं किया गया और 31 मार्च तक पुनर्जीवन योजना पर स्थिति स्पष्ट नहीं की जाती है तो वे एक अप्रैल से विमान नहीं उड़ाएंगे। 

इसके कुछ दिन बाद, ऋण से उबारने की योजना के तहत एयरलाइन प्रबंधन एसबीआई नीत बैंक संघ के हाथों में चला गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा