नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि योग्य पायलटों की रोजगार स्थिति पूरी तरह बाजार की मांग और आपूर्ति पर निर्भर करती है। मंत्रालय की इसमें कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है।
Air India का यह कदम न केवल एयरलाइंस की आंतरिक मानव संसाधन नीतियों को संतुलित करेगा, बल्कि पायलटों की कमी और अनुभव बनाए रखने के लिए भी मददगार साबित हो सकता है।
डीजीसीए यह भी जांच करेगा कि क्या चालक दल के सदस्य के अस्वस्थ महसूस करने पर विमान में मौजूद बाकी चालक दल ने कोई कार्रवाई की थी।
व्हिसलब्लोअर ने अपने आरोपों में कहा था कि सिम्युलेटर इंस्ट्रक्टर पायलट अपने कर्तव्यों का ठीक से निर्वहन करने में नाकाम रहा है। एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि कंपनी ने व्हिसलब्लोअर द्वारा लगाए गए इन आरोपों की विस्तृत जांच की और साक्ष्यों की समीक्षा में पाया कि पायलट के खिलाफ लगाए गए आरोप सही हैं।
एयर इंडिया के खिलाफ जुर्माना लगाने का आदेश तब आया जब 13 दिसंबर 2024 को एयर इंडिया के ऑपरेशन हेड और रोस्टरिंग चीफ सहित अन्य अधिकारियों को जारी किए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब ‘असंतोषजनक’ पाया गया।
दो साल से अधिक समय से उड़ान भर रही आकाश एयर, हाल के महीनों में कुछ खामियों के कारण नियामकीय जांच के दायरे में आ गई है। कभी जुर्माना लगा तो कभी नियामकीय निर्देशों के उल्लंघन के बदले नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की तरफ से एक्शन हुए।
6 जनवरी को जारी एक आदेश में, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पिछले साल अक्टूबर में अकासा एयर के ऑडिट में पाया कि पायलट ने हार्ड लैंडिंग की थी, जिसका मतलब है कि विमान रनवे से असामान्य रूप से टकराया था।
अकासा एयर के पास 26 विमानों का बेड़ा है और यह पांच विदेशी शहरों सहित 27 गंतव्यों के लिए उड़ान भरता है।
सूत्रों ने कहा, विस्तारा विलय से पहले एयर इंडिया के पायलटों के एक वर्ग में सेवानिवृत्ति की आयु सीमा को लेकर काफी नाराजगी है। नाम न बताने की शर्त पर एक सूत्र ने कहा कि प्रबंधन ने दो अलग-अलग सेवानिवृत्ति आयु सीमाओं के मुद्दे का अभी तक समाधान नहीं किया है।
रतन टाटा एक लाइसेंस प्राप्त पायलट थे। जब तक उनका स्वास्थ्य ठीक रहा, वे पायलट के रूप में उड़ान भरते रहे। रतन टाटा ने जिस F-16 ब्लॉक 50 फाइटर जेट उड़ाया था, उसकी कीमत 400 करोड़ रुपये से अधिक है। यह जेट 2,000 किमी/घंटा से ज्यादा की स्पीड तक पहुंच सकता है।
सुखजीत एस. पसरीचा के मुताबिक, इंडिगो में सबसे ज़्यादा महिला पायलट हैं, जो अब 800 से भी ज़्यादा हैं। कंपनी में कुल करीब 14 प्रतिशत महिला पायलट हैं, जबकि ग्लोबल ऐवरेज सात से नौ प्रतिशत महिला पायलटों का है। उन्होंने कहा, "हम एक साल में (अगस्त, 2025 तक) 1,000 महिला पायलटों की संख्या पार कर लेंगे।"
यह आगामी सुविधा देश में किसी भी भारतीय एयरलाइन द्वारा स्थापित की जाने वाली पहली सुविधा होगी। इसमें प्रशिक्षण के लिए 31 सिंगल इंजन वाले विमान और तीन डबल इंजन वाले विमान होंगे।
आखिरी समय में एयर इंडिया एक्सप्रेस को अपनी कई फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी या फ्लाइट में देरी हुई। चालक दल के कई सदस्यों ने टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी में कथित कुप्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन के रूप में बीमार होने की सूचना दी है।
डीजीसीए की इस पहल के बाद पायलटों को साप्ताहिक आराम का समय 48 घंटे तक बढ़ जाएगा और रात में लैंडिंग की संख्या दो तक सीमित हो जाएगी। पायलटों के लिए रात का समय बढ़ाया जाएगा।
विस्तारा एयरलाइन के कई पायलटों ने या तो इस्तीफा दे दिया है या बीमार होने की छुट्टी पर चले गए हैं। ऐसे में एयरलाइन को हर रोज कई फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ रही हैं। इसके तत्काल समाधान के लिए एयर इंडिया ये पहल करने की तैयारी में है।
एयरलाइन पायलटों की राय लेगी और जरूरी संशोधनों पर विचार करेगी। एयरलाइन के लगभग 6,500 लोगों के कुल कार्यबल में करीब 1,000 पायलट हैं।
सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफा दे चुके पायलट एक घरेलू बजट एयरलाइन से जुड़ गए हैं। एयर इंडिया के साथ विलय योजना के दौर से गुजर रही विस्तारा ने पायलटों के लिए नए एग्रीमेंट पेश किए हैं। लेकिन विस्तारा के कई पायलट इसका विरोध कर रहे हैं।
डीजीसीए ने एफआईए को भेजे एक पत्र में कहा कि एयरलाइंस को एक जून, 2024 से संशोधित एफडीटीएल सीएआर को लागू करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने होंगे।
एयर इंडिया की पायलट यूनियनों का आरोप है की एयरलाइन पायलटों को ज्यादा काम करने के लिए डरा रही है और मजबूर कर रही है। यूनियनों ने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है।
दिसंबर 2023 के लिए शिड्यूल एयरलाइनों द्वारा पेश किए गए फ्लाइट डिले/कैंसिलेशन/डायवर्जन से जुड़ा डेटा का विश्लेषण करने के बाद हुआ एक्शन।
लेटेस्ट न्यूज़