1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. म्यूचुअल फंड के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा, फोलियो की संख्या 7.85 लाख बढ़कर 4.84 करोड़ हुई

म्यूचुअल फंड के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा, फोलियो की संख्या 7.85 लाख बढ़कर 4.84 करोड़ हुई

 Written By: Dharmender Chaudhary
 Published : Jun 13, 2016 05:05 pm IST,  Updated : Jun 13, 2016 05:05 pm IST

इक्विटी फंड के फोलियो में बढ़ोतरी से म्यूचुअल फंड कंपनियों के निवेशक खातों में चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों (अप्रैल-मई के दौरान 7.85 लाख का इजाफा हुआ

म्यूचुअल फंड के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा, फोलियो की संख्या 7.85 लाख बढ़कर 4.84 करोड़ हुई- India TV Hindi
म्यूचुअल फंड के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा, फोलियो की संख्या 7.85 लाख बढ़कर 4.84 करोड़ हुई

नई दिल्ली। इक्विटी फंड के फोलियो में बढ़ोतरी के बीच म्यूचुअल फंड कंपनियों के निवेशक खातों में चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों (अप्रैल-मई के दौरान 7.85 लाख का इजाफा हुआ जिससे कुल संख्या बढ़कर 4.84 करोड़ रुपए हो गई। यह 2015-16 में जुड़े 59 लाख और 2014-15 में 22 लाख निवेशक खातों के अतिरिक्त है।

पिछले दो साल में निवेशक खातों में वृद्धि मुख्य तौर पर छोटे शहरों के जोरदार योगदान के कारण हुई। निवेशकों को दिए जाने वाले व्यक्तिगत खातों को फोलियो कहते हैं और एक निवेशक के पास कई फोलियो हो सकते हैं।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एंफी) से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 43 म्यूचुअल फंड कंपनियों के कुल खातों की संख्या 7.85 लाख बढ़कर पिछले महीने के अंत तक 4,84,48,079 हो गई जो मार्च में 4,76,63,024 थी।  विशेषज्ञों ने कहा कि खुदरा निवेशकों से विशेष तौर पर छोटे शहरों और इक्विटी योजनाओं में अधिक प्रवाह से कुल मिलाकर निवेशकों के खातों की संख्या में बढ़ोतरी से मदद मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा