1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. BSNL के 70,000 कर्मचारियों ने VRS के लिए किया आवेदन, कंपनी ने रखा है 77,000 का लक्ष्‍य

BSNL के 70,000 कर्मचारियों ने VRS के लिए किया आवेदन, कंपनी ने रखा है 77,000 का लक्ष्‍य

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Nov 11, 2019 06:10 pm IST,  Updated : Nov 11, 2019 06:10 pm IST

वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना के प्रभावी तारीख 31 जनवरी 2020 है। पुरवार ने बताया कि अबतक 70,000 कर्मचारियों ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है।

Nearly 70,000 BSNL employees opted for VRS so far- India TV Hindi
Nearly 70,000 BSNL employees opted for VRS so far Image Source : NEARLY 70,000 BSNL EMPLOY

नई दिल्‍ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पी के पुरवार ने सोमवार को बताया कि कंपनी की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) के लिए अब तक 70,000 कर्मचारी आवेदन कर चुके हैं। कुल मिलाकर बीएसएनएल के 1.5 लाख कर्मचारियों में से करीब एक लाख कर्मचारी वीआरएस योजना के लिए पात्र हैं। बीएसएनएल ने वीआरएस के लिए आंतरिक लक्ष्‍य 77,000 कर्मचारी तय किया है।

स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना के प्रभावी तारीख 31 जनवरी 2020 है। पुरवार ने बताया कि अबतक 70,000 कर्मचारियों ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। योजना को लेकर कर्मचारियों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। वीआरएस योजना को देखते हुए दूरसंचार विभाग ने बीएसएनएल को व्यापार खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीफोन एक्सचेंज की व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा परिवर्तन के दौर को सुगम बनाए रखने के लिए उपाय करने को कहा है।

वीआरएस को कंपनी के करीब आधे कर्मचारियों द्वारा अपनाए जाने की संभावना के बीच यह बात कही गई है। दूरसंचार कंपनी की यह योजना पिछले सपताह लाई गई और तीन दिसंबर तक खुली रहेगी। बीएसएनएल को उम्मीद है कि 70,000 से 80,000 कर्मचारी वीआरएस योजना को अपनाएंगे और इससे वेतन मद में करीब 7,000 करोड़ रुपए की बचत होगी।

महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड ने भी वीआरएस योजना पेश की है। कर्मचारियों के लिए यह योजना भी तीन दिसंबर तक खुली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा