1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव? जानिए क्या हैं आपके शहर में तेल के दाम

पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव? जानिए क्या हैं आपके शहर में तेल के दाम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 13, 2021 08:06 am IST,  Updated : Mar 13, 2021 08:06 am IST

देश में 5 राज्यों में चुनावों के बीच आज भी आम लोगों को पेट्रोल और डीजल के मामले में राहत मिली है। शनिवार को भी लगातार 14वें दिन ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पेट्रोल डीजल की...- India TV Hindi
पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव? जानिए क्या हैं आपके शहर में तेल के दाम 

श में 5 राज्यों में चुनावों के बीच आज भी आम लोगों को पेट्रोल और डीजल के मामले में राहत मिली है। शनिवार को भी लगातार 14वें दिन ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहीं हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 91.17 रुपये जबकि डीजल का दाम 81.47 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये व डीजल की कीमत 88.60 रुपये प्रति लीटर है। दूसरी ओर कच्चे तेल की बात करें तो शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में WTI Crude मामूली 0.41 डॉलर घट कर 65.61 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) भी 0.41 डॉलर प्रति बैरल घट कर 69.22 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था।

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

पढें-  नया डेबिट कार्ड मिलते ही करें ये काम! नहीं तो हो जाएगा नुकसान

चेन्नई  में पेट्रोल 93.17 रुपये और डीजल 86.45 रुपये पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 91.35 और डीजल 84.35 रुपये, भोपाल में पेट्रोल 99.21 और डीजल 89.76 रुपये, रांची में पेट्रोल 88.54 रुपये और डीजल 86.12 रुपये, बेंगलुरु में पेट्रोल  94.22 और डीजल 86.37 रुपये, पटना में पेट्रोल 93.48 और डीजल 86.73 रुपये, चंडीगढ़ में पेट्रोल 87.73 और डीजल 81.17 रुपये, लखनऊ में पेट्रोल 89.31 और डीजल 81.85 रुपये में बिक रहा है। 

पढ़ें- भारतीय कंपनी Detel ने पेश किया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, जबर्दस्त हैं खूबियां

पढ़ें- शहर में भी लागू हो मनरेगा, मोदी सरकार को अर्थशास्त्री जयां द्रेज का सुझाव

क्या ये चुनावी राहत है?

जानकारों के मुताबिक देश के 5 राज्यों में चुनाव हैं। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम घरेलू बाजार में स्थिर हैं। चुनाव खत्म होते ही माना जा रहा है कि कीमत फिर बढ़ सकती हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान भी 48 दिनों तक दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ था। उसके बाद लगभग रोज कीमतें बढ़ीं। इस बीच पेट्रोल डीजल के जीएसटी के दायरे में आने की चर्चा हो रही है। जिसके चलते माना जा रहा है कि पेट्रोल 75 रुपये तक आ सकता है।  

पढ़ें-  भारत के सभी बैंकों के लिए आ गई ये सिंगल एप, ICICI बैंक ने किया कमाल

पढ़ें- ATM मशीन को बिना छुए निकाल सकते हैं पैसा, इस सरकारी बैंक ने शुरू की सुविधा

जनवरी से पेट्रोल 7.36 रुपये और डीजल 07.60 रुपये महंगा

2021 के साल में पेट्रोल डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी का दौर जारी है। इस साल जनवरी और फरवरी की बात करें तो 25 दिनों मे ही पेट्रोल 7.36 रुपये महंगा हो चुका है। फरवरी महीने के दौरान पेट्रोल 04.74 रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोल के साथ-साथ डीजल भी आसमान में पहुंच गया है। फरवरी महीने में इसकी कीमत में 4.52 रुपये का इजाफा हो चुका है। नए साल में देखें तो डीजल 07.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा