1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. अच्छी खबर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आई 'अच्छी खबर', जानिए क्या हैं आपके शहर में दाम

अच्छी खबर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आई 'अच्छी खबर', जानिए क्या हैं आपके शहर में दाम

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Mar 11, 2021 08:16 am IST,  Updated : Mar 12, 2021 05:29 pm IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर आज भी अच्छी खबर का सिलसिला जारी रहा है। लगातार 12वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

petrol Diesel- India TV Hindi
petrol Diesel

पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर आज भी अच्छी खबर का सिलसिला जारी रहा है। लगातार 12वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। गुरुवार को दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 91.17 रुपये और डीजल 81.47 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। वहीं मुंबई में पेट्रोल के दाम 97.57 रुपये है। डीजल यहां 88.60 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है। अमेरिकी क्रूड इंवेंट्री के डेटा के मुताबिक 5 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान 13.8 मिलियन बैरल की इंवेंट्री रह गई है। जबकि एक सप्ताह पहले यह 21 मिलियन बैरल पर थी। इसके बाद कल कच्चे तेल के बाजार में थोड़ी तेजी देखी गई। हालांकि ब्रेंट क्रूड 68 डॉलर प्रति बैरल के नीचे ही ट्रेड कर रहा है। 

चेन्नई  में पेट्रोल 93.17 रुपये और डीजल 86.45 रुपये पर बिक रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 91.35 और डीजल 84.35 रुपये, भोपाल में पेट्रोल 99.21 और डीजल 89.76 रुपये, रांची में पेट्रोल 88.54 रुपये और डीजल 86.12 रुपये, बेंगलुरु में पेट्रोल  94.22 और डीजल 86.37 रुपये, पटना में पेट्रोल 93.48 और डीजल 86.73 रुपये, चंडीगढ़ में पेट्रोल 87.73 और डीजल 81.17 रुपये, लखनऊ में पेट्रोल 89.31 और डीजल 81.85 रुपये में बिक रहा है। 

पढें-  Amazon के नए 'लोगो' में दिखाई दी हिटलर की झलक, हुई फजीहत तो किया बदलाव

क्या ये चुनावी राहत है?

जानकारों के मुताबिक देश के 5 राज्यों में चुनाव हैं। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल महंगा होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम घरेलू बाजार में स्थिर हैं। चुनाव खत्म होते ही माना जा रहा है कि कीमत फिर बढ़ सकती हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान भी 48 दिनों तक दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ था। उसके बाद लगभग रोज कीमतें बढ़ीं। इस बीच पेट्रोल डीजल के जीएसटी के दायरे में आने की चर्चा हो रही है। जिसके चलते माना जा रहा है कि पेट्रोल 75 रुपये तक आ सकता है।  

पढें-  नया डेबिट कार्ड मिलते ही करें ये काम! नहीं तो हो जाएगा नुकसान

पढें-  दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की प्राइज लिस्ट, ​जानिए कितने में मिलेगी कार और बाइक

जनवरी से पेट्रोल 7.36 रुपये और डीजल 07.60 रुपये महंगा

2021 के साल में पेट्रोल डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी का दौर जारी है। इस साल जनवरी और फरवरी की बात करें तो 25 दिनों मे ही पेट्रोल 7.36 रुपये महंगा हो चुका है। फरवरी महीने के दौरान पेट्रोल 04.74 रुपये महंगा हो गया है। पेट्रोल के साथ-साथ डीजल भी आसमान में पहुंच गया है। फरवरी महीने में इसकी कीमत में 4.52 रुपये का इजाफा हो चुका है। नए साल में देखें तो डीजल 07.60 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा